एक्सप्लोरर

बिहार: वैशाली जिले के 15 घरों में लगी आग, एक की मौत, 10 पशु भी झुलसे

घटना में मनत पासवान (65) की झुलसने से मौत हो गई जबकि एक 15 वर्षीय एक लड़का झुलसकर जख्मी हो गया. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात करीब 15 घरों में लगी आग की घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया. इस घटना में करीब 10 दुधारू पशु भी जलकर मर गए हैं. भगवानपुर के थाना प्रभारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि रघु असोई गांव में गुरुवार की रात एक घर में आग लग गई. आग ने तत्काल कई घरों और बथानों (पशुओं को रखने की जगह) को अपनी चपेट में ले लिया. ग्रामीणों की मदद से आग पर दो घंटे में काबू पा लिया गया.

थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि इस घटना में मनत पासवान (65) की झुलसने से मौत हो गई जबकि एक 15 वर्षीय एक लड़का झुलसकर जख्मी हो गया. उन्होंने बताया कि इस घटना में करीब 10 दुधारू पशुओं की भी मौत हो गई है.

लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट

थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि आग शायद ढिबरी से लगी होगी और फिर असपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें-

सुशील मोदी का आरोप- शराब माफिया के साथ है राहुल गांधी की कांग्रेस, कर रही राजनीतिक मदद तारकिशोर प्रसाद बोले- बिहार में युवा शक्ति के विकास के साथ मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget