बिहार: लूटपाट के दौरान व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. घटनास्थल से मृतक की मोबाइल बरामद की गई है. जांच की जारी है.

Continues below advertisement

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. अपराधी आएदिन हत्या, लूट जैसे घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा घटना जिले के सकरा थाना क्षेत्र के दुबहा गुमटी के पास की है, जहां अज्ञात अपराधियों ने देर रात 19 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने मृतक के सीने और मुंह में गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

Continues below advertisement

नाना के साथ दुकान चलाता था मृतक

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया. मृतक की पहचान जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के सरमस्तपूरा गांव निवासी सतेंद्र साह के बेटे राजीव कुमार के रूप में की गई है. मिली जानकारी अनुसार राजीव अपने ननिहाल गन्निपुर बेझा में रहता था और अपने नाना अर्जुन साह के साथ बेझा चौक पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था.

ससुराल जाने के दौरान हुई हत्या

इसी क्रम में बुधवार को बिक्री के पैसे लेकर वह अपने ससुराल समस्तीपुर जिला के धोबगामा गांव जा रहा था. इसी दौरान पिपरी चौक से थोड़ी दूरी पर अज्ञात अपराधियों ने उसे घेरकर गोली मार दी. मृतक के परिजनों के अनुसार उसके बैग में एक लाख रुपये थे. हालांकि, पुलिस को रुपये और बाइक की जानकारी नहीं मिल सकी है.

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. घटनास्थल से मृतक की मोबाइल बरामद की गई है. थाना अध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने मोबाइल जब्त कर उसके कॉल डिटेल्स को खंगालना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों से बात होने के बाद ही मामला स्पष्ट रूप से सामने आ पाएगा. हालांकि, पुलिस जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें  - 

रिटायर्ड पोस्टमास्टर के घर लूट, विरोध करने पर चाकू मारकर किया घायल, इस बहाने आए थे अपराधी बाजार में भीड़ जुटाने के लिए हुआ ऑर्केस्ट्रा का आयोजन, लोगों ने जमकर लुटाए पैसे, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola