शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में किया गया भर्ती

पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी के संस्थापक शरद पवार की तबीतय बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें पुणे के अस्पताल में भर्ती किया गया.

Continues below advertisement

शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई. पवार को पुणे के रुबी अस्पताल इलाज के लिए उन्हें भर्ती किया गया है. अजित पवार के निधन के बाद पिछले कई दिनों से शरद पवार मुंबई, पुणे और बारामती का दौरा कर रहे थे. पार्टी के कार्यकर्ता भी लगातार उनसे मुलाकात करने आ रहे थे. इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई. बुखार और गले में इन्फेक्शन की शिकायत की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया. अस्पताल में भर्ती करते समय उनकी बेटी सुप्रिया सुले भी उनके साथ थीं.

Continues below advertisement

सुबह से हो रही थी खांसी

सोमवार (9 फरवरी) की सुबह से ही शरद पवार को खांसी हो रही थी. ऐसे में उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया गया. पुणे के रुबी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि जांच के बाद ये फैसला किया जाएगा कि शरद पवार अस्पताल में ही रहेंगे या उन्हें घर जाने की इजाजत होगी.

85 साल के हैं शरद पवार

12 दिसंबर 1940 को जन्मे शरद पवार 85 साल के हैं. इस उम्र में भी वो सियासी रूप से सक्रिय हैं और अपनी पार्टी का काम देखते हैं. उनकी यह सक्रियता उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है. कई नेता उन्हें अपना आदर्श मानते हैं.

अभी राज्यसभा के सदस्य हैं पवार

शरद पवार अभी राज्यसभा के सांसद हैं. उच्च सदन में ये उनका दूसरा कार्यकाल है. अप्रैल 2020 में वो राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से निर्वाचित हुए थे. 1967-72, 1972-78, 1978-80, 1980-85, 1985-90 और 1990-91 तक वो विधायक रहे. 18 जुलाई 1978- 17 फरवरी 1980, 26 जून 1988- मार्च 1990, मार्च 1990-25 जून 1991 और 6 मार्च 1993-14 मार्च 1995 तक वो चार बार महाराष्ट्र के सीएम रहे.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola