×

एक्सप्लोरर

बिहार: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर डिप्टी सीएम का अटपटा बयान, कहा- महंगाई कोई मुद्दा ही नहीं

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर रेणु देवी ने कहा कि कोई महंगाई नहीं है. पेट्रोल-डीजल बाहर से आता है. ऐसे में बाहर रेट बढ़ेगा तो यहां भी बढ़ेगा ही.

पटना: पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से देश भर में लोग परेशान हैं. महंगाई की मार से जनता त्रस्त है. लेकिन बिहार की उपमुख्यमंत्री और रेणु देवी महंगाई को मुद्दा नहीं समझती हैं. उनका स्पष्ट कहना है कि महंगाई कोई मुद्दा ही नहीं है. दरअसल, शुक्रवार को जब पत्रकारों ने डिप्टी सीएम रेणु देवी से पूछा कि विपक्ष सदन में महंगाई के मुद्दे पर हमला करेगी तो उनका क्या जवाब होगा तो उन्होंने कहा कि महंगाई कोई मुद्दा नहीं है.

सरकार कर रही बहुत अच्छा काम

उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कहा कि कोई महंगाई नहीं है. पेट्रोल-डीजल बाहर से आता है. ऐसे में बाहर रेट बढ़ेगा तो यहां भी बढ़ेगा ही. यहां की चीज़ तो पेट्रोल डीजल है नहीं, तो कैसे महंगाई कह सकते हैं. कच्चा तेल तो बाहर से आ रहा है. अब विपक्ष को महंगाई दिखाई पड़ रहा तो क्या किया जा सकता है. इसमें चिंता की बात नहीं है. सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है.

जनता को महंगाई की पड़ जाती है आदत

केवल रेणु देवी ही नहीं बीजेपी नेता और बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद को भी महंगाई मुद्दा नहीं लगता. उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आम जनता गाड़ी से नहीं बस से चलती है. ऐसे में महंगाई से आम जनता नहीं नेता परेशान हैं. उन्होंने कहा कि आम जनता पर आंशिक तौर पर इसका असर परता है और जनता को धीरे-धीरे इसकी आदत हो जाती है.

वहीं, बीजेपी के एक और विधायक हरि भूषण ठाकुर ने महंगाई को लेकर कहा कि ये सब मानसिक बीमारी है. पेट्रोल डीजल अपने देश में नहीं होता है. हम एक महामारी से गुज़र रहे हैं, इसलिए इसपर शेष टैक्स लगया गया है. उन्होंने कहा कि साल 2012-13 के मुकाबले अभी भी पेट्रोल डीजल की कीमतें उतनी नहीं बढ़ी है. आज सात साल बाद 90 रुपए तेल है.

यह भी पढ़ें - 

तेजस्वी ने CM नीतीश पर साधा निशाना, कहा- बंगाल की खाड़ी में डूब मरी हैं उनकी अंतरात्मा BSEB Matric Exam: सोशल साइंस के प्रथम पाली की परीक्षा रद्द, पेपर लीक होने पर लिया गया फैसला
IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget