ED Raids: मधुबनी में पूर्व विधायक गुलाब यादव के आवास पर ईडी की छापेमारी, पटना के साथ पुणे में भी टीम ने बोला धावा

TESTING

Continues below advertisement

ED Raids At Former MLA Gulab Yadav: मधुबनी के झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के झंझारपुर प्रखंड स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी हुई है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झंझारपुर के ग्राम गंगापुर, पटना एवं पुणे आवास पर ईडी की छापेमारी जारी है. पैतृक आवास के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है. घर में केवल केयर टेकर मौजूद हैं. गुलाब यादव की पुत्री बिंदु गुलाब यादव जिला परिषद अध्यक्ष हैं, जबकि पत्नी अंबिका गुलाब यादव मधुबनी से एमएलसी हैं.

Continues below advertisement

आपको बता दें की गुलाब यादव झंझारपुर से वर्ष 2015 से 2020 तक विधायक रह चुके हैं. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के बेटे सह वर्तमान में बिहार सरकार में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा को चुनाव में हराया था. उसके बाद उन्होंने वर्ष 2019 विधायक रहते हुए आरजेडी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था.गुलाब यादव 2019 का चुनाव करीब 3 लाख से अधिक वोट से हार गए थे. उसके बाद उनकी बेटी बिंदु गुलाब यादव 2021 में जिला परिषद में चुनाव जीतकर 3 जनवरी 2022 को जिला परिषद की अध्यक्ष बनीं. साथ ही उसी वर्ष अप्रैल 2022 में ही गुलाब यादव की पत्नी अंबिका गुलाब यादव भी मधुबनी से एमएलसी चुनी गईं. 

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola