एक्सप्लोरर

बिहार: तांत्रिक होने के आरोप में दबंगों ने अधेड़ की कुदाल से काटकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मृतक के बेटे ने बताया कि पांच महीने से उनके परिजन जबरन उसके पिता पर तांत्रिक का आरोप लगाकर उन्हें तंग कर रहे थे. कई बार गांव में पंचायती भी हुई. इस मामले में अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग भी की गई थी.

बांका: बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बल्लिकित्ता गांव में मंगलवार देर शाम तांत्रिक होने का आरोप लगाकर दबंगों ने एक अधेड़ की कुदाल से काटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी 50 साल के राजेन्द्र मांझी उर्फ हिरन मांझी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी सुषमा देवी ने बताया कि वे अपने पति के साथ बल्लिकित्ता बहियार में कुछ काम कर रही थी.

इसी दौरान उसके पड़ोसी विजय मांझी, मुसो मांझी, बिहारी मांझी समेत अन्य लोग आए गाली-गलौज करने लगे. जब तक वो कुछ समझ पाती उन्होंने कुदाल से मृतक के उपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. उसके शोर मचाने पर ग्रामीण आए, लेकिन तब तक पति की मौत हो गई थी.

पहले भी दी थी जान से मारने की धमकी

वहीं, मृतक के बेटे रिकेश कुमार ने बताया कि पांच महीने से उनके परिजन जबरन उसके पिता पर तांत्रिक का आरोप लगाकर उन्हें तंग कर रहे थे. कई बार गांव में पंचायती भी हुई. इस मामले में अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग भी की गई थी. आरोपियों द्वारा बांड भी बनवाया गया था. लेकिन आरोपी आये दिन मृतक को जान मारने की धमकी दे रहे थे और अंत में हत्या कर भी दी.

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

इधर, घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार राय घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. वहीं, घटना को गंभीरता से लेते हुए हत्या में शामिल विजय मांझी, मुसो मांझी और बिहारी मांझी को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि हत्या में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त कुदाल बरामद कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

(इनपुट- खगेंद्र शर्मा)

यह भी पढ़ें -

दारोगा की हत्या पर नीतीश के मंत्री का अटपटा बयान, कहा- अमेरिका के पार्लियामेंट पर भी हमला होता है दारोगा की हत्या पर तेजस्वी बोले- पुलिस का एनकाउंटर कर रहे CM नीतीश तक पहुंच रखने वाले शराब माफिया
IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget