बिहार: सुपौल में अज्ञात वाहन ने 15 लोगों को रौंदा, सात गंभीर रूप से घायल

घटना के संबंध में त्रिवेणीगंज एसडीएम शेख जेड हसन ने बताया कि छातापुर की तरफ से आ रही अज्ञात वाहन एक शख्स को ठोकर मार कर भाग रही थी. इसी दौरान जदिया के पास और 15 लोगों को रौंद दिया.

Continues below advertisement

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन ने 15 लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सबकी हालात नाजुक बनी हुई है. वहीं, आठ लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है. घटना जिले के जदिया थाना क्षेत्र में रजगाव जाने वाली सड़क की है.

Continues below advertisement

सभी को रेफर किया गया सदर अस्पताल

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सभी लोग घर के दरवाजा के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान छातापुर की तरफ से आ रही एक अज्ञात वाहन ने सभी को रौंद दिया. इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को आननफानन इलाज के लिए त्रिवेणीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

भागने के क्रम में 15 लोगों को रौंद दिया

वहीं, घटना के संबंध में त्रिवेणीगंज एसडीएम शेख जेड हसन ने बताया कि छातापुर की तरफ से आ रही अज्ञात वाहन एक शख्स को ठोकर मार कर भाग रही थी. इसी दौरान जदिया के पास और 15 लोगों को रौंद दिया. फिलहाल जदिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फरार कॉफी कलर की गाड़ी को नाकेबंदी कर पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें - 

बिहार के इन जिलों में कोरोना फिर से पसार रहा पांव, विभाग ने 'होम टू होम' जांच करने का दिया आदेश CM नीतीश ने तेजस्वी के आरोपों पर किया पलटवार, कहा- बोलने वाले बोलते रहें, काम होता रहेगा
Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola