जगदानंद सिंह के बेटे ने तेज प्रताप पर साधा निशाना, कहा- उनके बयान का कोई महत्व नहीं

आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि तेज प्रताप के बयान से पार्टी के कोई नेता या कार्यकर्ता सहमत नहीं हैं. यहां तक कि जनता भी सहमत नहीं है.

Continues below advertisement

कैमूर: आरजेडी कार्यालय में बीते दिनों हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव ने जमकर हंगामा किया था. उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर पार्टी को तोड़ने और पूर्व सीएम लालू यादव को बीमार करने का आरोप लगाया था. अब उनके इस बयान पर जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह का बयान आया है. कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा के विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि तेज प्रताप के किसी भी बयान का कोई मतलब नहीं है. न तो पार्टी के लोगों के लिए और ना ही बिहार की जनता के लिए.

Continues below advertisement

तेज प्रताप के बयान से कोई सहमत नहीं 

सुधाकर सिंह ने कहा कि तेज प्रताप के बयान से पार्टी के कोई नेता या कार्यकर्ता सहमत नहीं हैं. यहां तक कि जनता भी सहमत नहीं है. तेज प्रताप के बयान का बिहार में कोई महत्व नहीं देता और ना ही कोई समर्थन करता है. उनका एक अलाप है, लेकिन लोकतंत्र एक अलाप से नहीं चलता है.

दोनों हाथों से लूट रही है डबल इंजन की सरकार

महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की जो सरकार है, यह दोनों लुटेरी है. डीजल और पेट्रोल पर जितना उसका बेसिक प्राइस है, उससे दोगुना टैक्स वसूला जा रहा है. यह जो दोनों लुटेरों के सरदार हैं, जो इस देश को दोनों हाथों से लूटने में लगे हैं.

गौरतलब है कि लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बीते दिनों आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. बिहार की राजधानी पटना स्थित आरजेडी कार्यालय पहुंचे तेज प्रताप ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के कमरे के सामने हंगामा खड़ा कर दिया था. कमरे के अंदर बैठे जगदानंद पर भड़कते हुए उन्होंने कहा था कि इन जैसे लोगों की वजह से लालू जी की तबीयत खराब हो गई है.

ये लोग पार्टी को कर रहे हैं कमजोर 

गुस्से से आग बबूला हुए तेजप्रताप ने कहा था कि ये लोग पार्टी को कमजोर कर रहे हैं. लेकिन मैं किसी से डरने वाला नहीं. जो होता है, मुंह पर बोलता हूं. तेजप्रताप ने आरोप लगाया कि जगदानंद सिंह ने अब तक लालू यादव की रिहाई के लिए आजादी पत्र भी नहीं लिखा है.

यह भी पढ़ें -

सीएम नीतीश बोले- हाई कोर्ट के सहयोग से बिहार में घटा है अपराध, इस वजह से लोगों को मिली सजा पश्चिम बंगाल में BJP-JDU की राहें अलग, अलग-अलग चुनाव लड़ेगी दोनों पार्टियां
Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola