Maharashtra Weather and Pollution: दिल्ली में तेज हवा चलने से बढ़ेगी कंपकंपी, 3 फरवरी से बारिश के आसार, जानें AQI का हाल

दिल्ली-एनसीआर में 2 फरवरी से मौसम में बदलाव होगा और बादल छाने लगेंगे. मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 फरवरी को बारिश की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से दो से तीन दिन तक बारिश हो सकती है.

Continues below advertisement

Delhi-NCR Weather and Pollution Report Today: दिल्ली-एनसीआर भीषण ठंड से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि अभी भी सुबह-शाम ठंड से कंपकंपी छूटेगी. इससे पहले लगातार कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन दिन में होने वाली धूप की वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तेज हवाएं चलेंगी और इसकी वजह से भी ठंड महसूस की जाएगी. इस दौरान सुबह में कोहरा का भी असर देखने को मिलेगा.

Continues below advertisement

वहीं दिल्ली-एनसीआर में 2 फरवरी से मौसम में बदलाव होगा और बादल छाने लगेंगे. मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 फरवरी को बारिश की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से दो से तीन दिन तक बारिश हो सकती है. दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 कम 5.4 और अधिकतम तापमान सामान्य से 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं हवा में नमी का स्तर 33 से 97 फीसदी रहा.

 

 
 

 

आज चलेंगी तज हवाएं

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola