विधानसभा में जवाब नहीं दे पाए मुकेश सहनी, तेजस्वी बोले- मंत्रियों को ABCD भी नहीं आती

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के मंत्रियों को ए बी सी डी का भी ज्ञान नहीं. उनके किसी मंत्री को कोई जानकारी ही नहीं है.

Continues below advertisement

पटना: बिहार विधनसभा के बजट सत्र में विपक्ष सरकार को घेरने के लिए कोई भी मौका हाथ से नहीं जाना दे रहा है. ऐसा ही एक मामला गुरुवार को सामने आया जब पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री मुकेश सहनी को एक प्रश्न का उत्तर नहीं देने के कारण फजीहत झेलनी पड़ी. बाद में, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के मंत्रियों को ए बी सी डी का भी ज्ञान नहीं.

Continues below advertisement

बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही चलने के दौरान पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री मुकेश सहनी पशु अस्पाताल के लिए भवन निर्माण से संबंधित एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे. उनके अधूरे उत्तरों को सुन विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव खड़े होकर इससे जुड़े कई पूरक प्रश्न पूछ डाले. यादव ने कहा कि पशु अस्पताल भवन के लिए जब भवन निर्माण को पैसा उपलब्ध करा दिया गया, तो भवन निर्माण क्यों नहीं किया गया? यादव ने कहा कि पैसा कब दिया गया? इसके बाद मंत्री इन प्रश्नों का उचित उत्तर नहीं दे पाए.

किसी मंत्री को कोई जानकारी ही नहीं है- तेजस्वी

मंत्री की फजीहत होते देख अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा कुछ वक्त देते हुए फिर से सवाल का जवाब विस्तार से सदन को मुहैया करवाने का आदेश दिया. इसके बाद तेजस्वी याादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्रियों पर जमकर निशाना साधा.

तेजस्वी यादव ने कहा, "बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ ऐसे लोगों को विभाग का मंत्री बना दिया है, जिनको क, ख, ग, घ या ए बी सी डी भी नहीं मालूम है. नीतीश हम ही लोगों को पढ़ाने की बात कर रहे हैं. उन्हें खुद कम से कम अपने मंत्रियों को तैयार करना चाहिए. उनके किसी मंत्री को कोई जानकारी ही नहीं है."

यह भी पढ़ें-

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर JDU अध्यक्ष का बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola