एक्सप्लोरर

Pawan Singh: पवन सिंह की बढ़ने वाली है टेंशन, काराकाट में होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, समझें BJP का प्लान

Lok Sabha Elections 2024: एनडीए को लग रहा है कि काराकाट सीट फंस न जाए क्योंकि भोजपुरी स्टार ने साफ तय कर लिया है कि वह पीछे नहीं हटने वाले हैं. काराकाट लोकसभा सीट पर अंतिम चरण में वोटिंग होनी है.

PM Modi in Karakat: भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. काराकाट लोकसभा सीट से वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा हैं. वहीं महागठबंधन से राजा राम को टिकट में है लेकिन विपक्षी उम्मीदवार से ज्यादा पवन सिंह को लेकर एनडीए की टेंशन बढ़ी हुई है. पवन सिंह भोजपुरी दर्शकों के बीच भले हिट हैं और काराकाट में उन्हें प्यार भी मिल रहा है, लेकिन कुशवाहा कैसे फिट होंगे इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है.

पाटलिपुत्र, बक्सर और काराकाट में सभा की तैयारी

खबर है कि जिस सीट से पवन सिंह चुनाव मैदान में एनडीए का खेल बिगाड़ने के लिए उतरे हैं वहां पीएम मोदी की सभा कराई जाएगी. पीएम मोदी अब तक बिहार में कई सीटों के लिए सभाएं कर चुके हैं. अब 25 मई को भी प्रधानमंत्री का बिहार आने का कार्यक्रम तय हुआ है. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी बक्सर और पाटलिपुत्र में सभा करेंगे. साथ ही काराकाट भी जाएंगे. पवन सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने से एनडीए को लग रहा है कि काराकाट सीट फंस न जाए क्योंकि भोजपुरी स्टार ने साफ तय कर लिया है कि वह पीछे नहीं हटने वाले हैं.

काराकाट में पीएम मोदी की सभा से लगभग यह तय है कि भीड़ अपार होगी और प्रधानमंत्री उपेंद्र कुशवाहा को वोट देने के लिए लोगों से अपील करेंगे. ऐसे में पवन सिंह की टेंशन बढ़ गई है. पीएम मोदी की सभा से भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह को और महागठबंधन के प्रत्याशी राजा राम को कितना नुकसान होता है यह चुनाव के नतीजे आने के बाद पता चलेगा.

21 मई को भी पीएम मोदी की है बिहार में सभा

बता दें कि 20 मई की शाम प्रधानमंत्री पटना आने वाले हैं. 21 मई को चुनावी सभा करेंगे. सीवान से जेडीयू प्रत्याशी विजय लक्ष्मी कुशवाहा मैदान में हैं. वो उनके लिए वोट की अपील करेंगे. वहीं एक सभा उनकी पूर्वी चंपारण में होगी. यहां से बीजेपी प्रत्याशी राधा मोहन सिंह मैदान में हैं.

उधर पवन सिंह भी काराकाट में जोरशोर से लगे हैं. काराकाट लोकसभा क्षेत्र में चुनाव से संबंधित कार्यक्रम कर रहे हैं. लोगों से बात कर रहे हैं. लोगों के मूड को समझ रहे हैं. आगामी चुनाव को देखते हुए वह रणनीति तैयार कर रहे हैं कि कैसे विजय पताका फहराया जाए. बता दें कि काराकाट लोकसभा सीट पर अंतिम चरण में एक जून को वोटिंग होनी है.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget