महंगाई के विरोध में RJD का अनोखा प्रदर्शन, गधे से खिंचवाई बाइक, मिट्टी के चूल्हे पर बनाया खाना

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों के कीमतों के विरोध में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने गधे से बाइक खिंचवाई. वहीं, महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाकर विरोध जताया.

Continues below advertisement

मुजफ्फरपुर: पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की बढ़ी हुई कीमतों पर हंगामा जारी है. विपक्ष लगातार महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेर रही है. इसी क्रम में रविवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में आरजेडी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अनोखे अंदाज में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

Continues below advertisement

गधे से खिंचवाई बाइक

आरजेडी कार्यकर्ताओं ने शहर के टावर चौक पर गधों से वाहन खींचवाकर और बैल गाड़ी जुलूस निकल कर पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया. वहीं, इस दौरान आरजेडी के महिला विंग के कार्यकर्ताओं ने मिट्ठी के चूल्हे पर खाना बनाकर एलपीजी की बढ़ती कीमतों का विरोध किया.

महंगाई से आम जनता परेशान

इस दौरान आरजेडी नेता वाशिम अहमद मुन्ना ने बताया कि हर दिन पेट्रोल की कीमत बढ़ती जा रही है. आम जनता इस बात से परेशान है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई को इतना बढ़ा दिया है कि जरूरत की चीजें भी आम जनता की पहुंच से दूर होती जा रही हैं.

वहीं, विरोध प्रदर्शन कर रही महिला आरजेडी नेता ने बताया कि घरेलू गैस की कीमत बहुत बढ़ गई है, जिससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है, इसलिए सड़क पर ही मिट्टी के चूल्हे पर चावल बना कर हम सभी विरोध जता रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री महंगाई रोकने में बिल्कुल फेल हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें -

आरजेडी MLC का दावा- शराबबंदी कानून फेल, CM आवास के बाहर भी मिल जाएगी शराब की डिलीवरी पर्यावरण मंत्री नीरज सिंह बबलू का बड़ा बयान, कहा- अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों पर लगेगा लगाम
Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola