सुशील मोदी का आरोप- शराब माफिया के साथ है राहुल गांधी की कांग्रेस, कर रही राजनीतिक मदद

सुशील मोदी ने कहा कि गांधी जी की कांग्रेस शराबबंदी की पक्षधर थी, राहुल गांधी की कांग्रेस शराब माफिया की राजनीतिक मदद कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आरजेडी और उसके समर्थक केवल विरोध के लिए विरोध करने पर उतारू हैं.

Continues below advertisement

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमाार मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर शराब माफिया के साथ होने का आरोप लगाया. मोदी ने कहा कि गांधी जी की कांग्रेस मद्यनिषेध समर्थक थी, जबकि राहुल की कांग्रेस शराब माफिया के साथ है. उन्होंने कहा कि यह विडंबना ही है कि जिस कांग्रेस की सदस्यता लेने के लिए मदिरा सेवन नहीं करने का प्रण लेना आवश्यक है, वही राजनीतिक लाभ लेने के नशे में शराबबंदी समाप्त करने और मदिरालय खोलने की दलील दे रही है.

Continues below advertisement

सुशील कुमाार मोदी ने कहा कि गांधी जी की कांग्रेस शराबबंदी की पक्षधर थी, राहुल गांधी की कांग्रेस शराब माफिया की राजनीतिक मदद कर रही है. मोदी ने कहा कि पूर्ण मद्यनिषेध पर महात्मा गांधी ने काफी जोर दिया, लेकिन उसे उनके प्रदेश गुजरात में लगातार लागू रखने का साहस वहां के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने ही दिखाया. बीजेपी नेता ने कहा कि बिहार दूसरा बड़ा राज्य है, जहां पूर्ण मद्यनिषेध लागू किया गया.

सरकार की मंशा पर सवाल नहीं खड़े किए जाने चाहिए- मोदी

मोदी ने बिहार में शराब की तस्करी और जहरीली शराब से मौत की घटनाओं को दुखद बताते हुए कहा कि इससे मद्यनिषेध की नीति और कानून को गलत नहीं बताया जा सकता. उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से सरकार की मंशा पर सवाल नहीं खड़े किए जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आरजेडी और उसके समर्थक केवल विरोध के लिए विरोध करने पर उतारू हैं.

यह भी पढ़ें-

दारोगा के अंतिम संस्कार में पहुंचे सुशील मोदी को झेलनी पड़ी फजीहत, शहीद के परिजनों ने किया घेराव

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola