तेजस्वी ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- मुद्दों से भटकाने के लिए हो रही सत्ताधीशों के 'मन की बात'

तेजस्वी यादव इन दिनों किसान और बेरोजगारी के मुद्दे पर लगातार केंद्र और राज्य सरकार को घेर रहे हैं. बीते दिनों भी उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर बीजेपी पर तंज कसा था.

Continues below advertisement

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने उनके मन की बात कार्यक्रम पर तंज कसते हुए कहा है कि मौजूदा समय में जनता के सरोकार की बात नहीं हो रही. जनता को असल मुद्दों से भटकाने के लिए केवल सत्ताधीशों के मन की बात हो रही है.

Continues below advertisement

तेजस्वी ने ट्वीट कर कही ये बात

तेजस्वी ने रविवार को ट्वीट कर लिखा, " करो युवाओं के मान की बात, बेरोजगारों के जॉब की बात, जवानों और किसानों के हित की बात. जनतंत्र में जन, जन की ज़रूरतों, परेशानियों, जॉब की बात एवं किसान की बात ही नहीं हो रही. बात हो रही है तो बस असल मुद्दों और जन सरोकारों से ध्यान भटकाने वाले सत्ताधीशों के मन की बात."

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव इन दिनों किसान और बेरोजगारी के मुद्दे पर लगातार केंद्र और राज्य सरकार को घेर रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा था कि डायन से डार्लिंग बनी महंगाई हर द्वार पर तलवार से वार कर रही है. पेट्रोल-डीजल, डाटा-आटा सब महँगा हो गया है. जुमलों और जुल्मों को भंग कर, महंगाई को कम कर अब आम आदमी का भार कम कीजीए. धन्यवाद.

असम में  चुनाव लड़ने का किया एलान

बता दें कि इन दिनों तेजस्वी यादव असम-बंगाल दौरे पर हैं. शनिवार को असम में उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान ये एलान कर दिया है कि उनकी पार्टी असम विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी. तेजस्वी ने कहा था कि हमारी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी हुआ करती थी और हम अब विस्तार करना चाहते हैं. असम नॉर्थ ईस्ट का गेट-वे है.

तेजस्वी ने कहा था कि हमने असम में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. हमने गठबंधन के बारे में कांग्रेस के साथ चर्चा की है और अजमल साहब से भी बात करेंगे. उन्होंने कहा था कि हम सभी का दायित्व बनता है कि असम से जुड़े जो मुद्दे हैं, जो समस्याएं हैं, जन आकांक्षाएं हैं, उन मुद्दों के साथ हम भी जनता के साथ खड़े हों.

यह भी पढ़ें -

बिहार: कांग्रेस विधायक के भतीजे की हत्या, अपराधियों ने घर के दरवाजे पर गोलियों से भूना जगदानंद सिंह के बेटे ने तेज प्रताप पर साधा निशाना, कहा- उनके बयान का कोई महत्व नहीं
Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola