एक्सप्लोरर

बिहार में क्यों महंगी है बिजली? तेजस्वी के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने बताई वजह

नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार को कई राज्यों से महंगी बिजली मिलती है, यही कारण है कि हमलोगों ने 'एक देश-एक मूल्य' की मांग की है. तेजस्वी यादव ने महंगी बिजली का मामला उठाया था.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग बिहार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में काम हो रहा है. उन्होंने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके क्षेत्र में कोई विभागीय गड़बड़ी हो तो सूचित करें, विभागीय मंत्री को बताएं या मुझे बताएं, कार्रवाई की जाएगी. बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि बिहार में विकास की दर लगातार बढ़ रही है.

नीतीश ने विपक्षी सदस्यों के एक-एक सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बिहार में एक-एक चीज पर ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कोरोना के टीकाकरण का काम प्रारंभ हो गया है. उम्मीद है कि इससे लाभ होगा. उन्होंने कहा कि कोरोना जांच में कुछ बातें सामने आई थी, जिसके लिए यथोचित कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने विपक्षी सदस्यों के टोकाटोकी के बीच कहा कि अपराधिक घटनाओं के मामले में बिहार देश के अन्य कई राज्यों से नीचे है. उन्होंने विपक्षी सदस्यों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे आंकड़े कहां से लाते हैं, यह वे जाने.

तेजस्वी यादव ने महंगी बिजली का मामला उठाया

सीएम ने सड़कों और पुल-पुलिया और बिजली के क्षेत्र में भी बिहार की उपलब्धि को गिनाया. इस दौरान विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने महंगी बिजली का मामला उठाया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को कई राज्यों से महंगी बिजली मिलती है, यही कारण है कि हमलोगों ने 'एक देश-एक मूल्य' की मांग की है. उन्होंने कहा कि बिहार में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है. इसके बाद राजद सदस्यों की टोकाटोकी बढ़ गई. मुख्यमंत्री ने तेजस्वी को इशारों ही इशारों में आगे कहा कि, "अरे सुन लीजिए भाई मेरी बात, मानिए. नहीं मानिए ये आपका निर्णय है. अभी तो सभी सवालों का जवाब दूंगा."

इसके बाद राजद सदस्यों ने वॉकआउट कर दिया. मुख्यमंत्री ने जल जीवन हरियाली योजना की उपलब्धि भी गिनाई. नीतीश ने का कहा कि बिहार में किसानों की उत्पादकता बढ़ी है. उन्होंने कहा कि बिहार का क्षेत्रफल सबसे कम है और आबादी ज्यादा, इससे भी कृषि क्षेत्र प्रभावित होता है. इसके बाद भी हमारे यहां कई चीजों का उत्पादन दोगुना हुआ है. उन्होंने कहा कि कृषि रोडमैप जो बनाया गया, उसके मुताबिक सब काम किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले धान अधिप्राप्ति भी नहीं होता था. उन्होंने कहा कि इस साल बिहार में सबसे अधिक धान की खरीदारी हुई है. वैसे नीतीश ने माना में बिहार में उद्योग के क्षेत्र को नहीं बढ़ाया जा सका है.

यह भी पढ़ें-

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन, 'आंदोलनजीवी' के जवाब में गढ़ा ये नया शब्द

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget