क्या JDU में शामिल होंगे कन्हैया कुमार, CM नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कन्हैया तो हमसे भी पहले मिले हैं और उसके अलावा उनकी पार्टी के विधायक हैं वह भी हम से मिले हैं. इसमें कोई राजनीतिक बात नहीं हुई है.

Continues below advertisement

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीपीआई नेता कन्हैया कुमार की अपने सहयोगी के साथ हाल में हुई मुलाकात के बाद शुरू हुई सियासी अटकलों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान कोई राजनीतिक बात नहीं हुई है.

Continues below advertisement

लोजपा सांसद चंदन कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के बीच रविवार शाम हुई मुलाकात और उसके बाद कन्हैया की बिहार के मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात को लेकर जेडीयू के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न पर नीतीश ने कहा, ''आप तो जानते हैं कि मेरे पास मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी है ऐसे में किसी भी दल के चाहे वह विधायक, पार्षद या सांसद हों मिल सकते हैं. जो भी मिलने आते हैं उन्हें हम समय देते हैं. वह आए थे अपने क्षेत्र की बात को लेकर इसके अलावा कोई बात नहीं. कन्हैया तो हमसे भी पहले मिले हैं और उसके अलावा उनकी पार्टी के विधायक हैं वह भी हम से मिले हैं. जो भी हैं हम से मिल सकते हैं लेकिन कोई विशेष बात नहीं. इसमें कोई राजनीतिक बात नहीं हुई है.''

देश में जातिगत जनगणना हो जानी चाहिए- नीतीश

आरक्षण को लेकर एक सवाल पर नीतीश ने कहा, ''आरक्षण का लाभ जिनको मिल चुका है उन्हें नहीं मिलना चाहिए ऐसी कोई बात नहीं है. आरक्षण का नियम प्रदेश और केंद्र स्तर पर पहले से लागू है. अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़े वर्ग को ही नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर भी लोगों के लिए आरक्षण का प्रावधान कर दिया गया है. मेरे हिसाब से ऐसा कुछ नहीं है.'' उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि देश में जातिगत जनगणना हो जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें-

LJP अध्यक्ष चिराग पासवान को लगा बड़ा झटका, रामेश्वर चौरसिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola