×

एक्सप्लोरर

UP: टॉप टेन गैंगस्टर पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आलीशान मकान की कुर्की कर सील किया गया

यूपी के रायबरेली में शहर के टॉप टेन अपराधी पर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. अपराधी हंसराज उर्फ बउवा की करोड़ों की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क कर दिया.

रायबरेली: प्रदेश सरकार की मंशानुसार अपराधियों द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्तियों की कुर्की व उस पर कार्रवाई की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है. टॉप टेन में शामिल गैंगस्टर की लगभग एक करोड़ की संपत्ति शहर कोतवाल ने भारी पुलिस बल के साथ कुर्क किया व घर में रखे सामान को बाहर निकलवा कर घर को सील भी कर दिया. जिसके बाद अन्य अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है. सभी इस जुगत में लग गए हैं कि उनके परिजनों व रिश्तेदारों पर पुलिस की नजर ना पड़ पाए.

मकान को किया गया सील

शहर कोतवाली के गोरा बाजार के रहने वाले हंसराज उर्फ बउवा के आलीशान मकान की शहर कोतवाल अतुल सिंह ने कुर्की की कार्यवाही की. साथ ही घर में रखे सामान व लोगों को बाहर निकाला, और पूरे मकान को सील कर दिया. आलीशान मकान के साथ-साथ एक दो पहिया वाहन को भी कुर्क कर कोतवाली पहुंचाया गया. कोतवाल अतुल के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. ढोल नगाड़ों के बीच पहले मुनादी करवाई गई, फिर कुर्की का नोटिस चस्पा करते हुए घर को खाली करवाते हुए सील किया.

हंसराज उर्फ बउवा पर दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं, जिसमें लूट व हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराध भी शामिल हैं. बउवा द्वारा अपराध जगत से कमाए हुए धन के द्वारा बनाई गई संपत्तियों को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कुर्क करने का आदेश दिया. जिसके बाद शहर कोतवाल अतुल सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ गैंगेस्टर हंसराज का आलीशान मकान सील किया.

एसपी का बयान

रायबरेली के एसपी ने बताया कि, शहर कोतवाली का हंसराज उर्फ बउवा एक अपराधी है. जिसका नाम हंसराज उर्फ बउवा है. आपराधिक कृत्यों द्वारा अर्जित किया गया एक दो मंजिला मकान और दो पहिया वाहन जिलाधिकारी के आदेशानुसार कुर्क किया गया है. जिसकी, अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है. हंसराज पर लूट व हत्या के प्रयास जैसे संगीन मुकदमे दर्ज हैं. यह राजू सोनार गैंग का एक सक्रिय सदस्य है.

ये भी पढ़ें.

Etawah: शिक्षक की पत्नी पर पुलिसिया कहर, मामूली विवाद में थाने के पुरुष सिपाहियों ने मिलकर पीटा, पढ़ें सनसनीखेज मामला

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget