एक्सप्लोरर

सनकी युवक ने मंगेतर को पहले चाकू से गोदा, फिर उसीके दुपट्टे से फांसी लगाकर दे दी जान

हमीरपुर के इटौरा गांव में एक युवक ने अपनी मंगेतर पर चाकुओं से हमला कर दिया. इसके बाद आरोपी ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी.

हमीरपुर. यूपी के हमीरपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सनकी प्रेमी ने अपनी मंगेतर को चाकुओं से गोद डाला और फिर उसी के दुपट्टे से खुद को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था मे सामुदायिक केंद्र में भर्ती करवाया. यहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस ने प्रेमी के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मुलाकात के दौरान बढ़ी तकरार ये मामला मझगवां थाना क्षेत्र के इटौरा गांव का है. यहां रहने वाले घनश्याम जोशी की बेटी ज्योति का जालौन निवासी देवेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था. परिजनों ने दोनों की तीन साल पहले सगाई भी कर दी थी, जिसके बाद दोनों की अक्सर मुलाकात होती रहती थी. बाकी दिन की तरह देवेंद्र बुधवार को भी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. गांव के खेत में दोनों मिलने के लिए पहुंचे. प्यार भरी बातचीत के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. कहासुनी इतनी बढ़ गई कि देवेंद्र ने चाकू निकाला और ज्योति पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए.

ज्योति को मरा समझकर देवेंद्र ने उसी के दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. ज्योति की सहेली ने ये सब देखा और शोर मचा. आवास सुनकर आस-पास लोग इकट्ठा हो गए और घायल ज्योति को अस्पताल ले गए. ज्योति को इलाज के लिए सीएससी राठ में भर्ती कराया गया है. ज्योति की नाजुक हालत को देखते हुए उसे झांसी रेफर किया गया. वहीं पुलिस ने देवेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. युवती की हत्या के पीछे देवेंद्र का उस पर शक करना बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

उन्नाव: संदिग्ध परिस्थिति में जंगल में बंधी मिली तीन लड़कियां, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

किसानों के 'रेल रोको' आंदोलन के मद्देनजर यूपी में अलर्ट, किसान नेताओं को दी गई ये चेतावनी

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का कल सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget