×

एक्सप्लोरर

आगरा पुलिस को बड़ी कामयाबी, बैंक लूट की वारदात को अंजाम देने वाला अपराधी दबोचा गया

आगरा पुलिस ने बैंक लूट में शामिल अपराधी को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है. ये घटना पुलिस के लिये बड़ी चुनौती बन गया था.

आगरा: आगरा पुलिस को 15 फरवरी को हुई बैंक लूट मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. बदमाश हरिओम बघेल को आगरा पुलिस ने शनिवार को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, थाना इरादत नगर क्षेत्र में खेडिया गांव में 15 फरवरी को केनरा बैंक में करीब सात लाख रुपये हथियारों के बल पर बदमाशों ने लूट लिए और फरार हो गए, और ऐसे में बैंक लूट खुलासा आगरा पुलिस के लिए लगातार चुनौती बना हुआ था. बदमाश लूट की घटना को अंजाम देते समय सीसीटीवी में कैद हो गए और ऐसे में आगरा पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर बदमाशों का शिनाख्त करना शुरू किया.

पुलिस के लिये बन गया था चुनौती

इसी क्रम में आगरा पुलिस को जानकारी हुई कि, 15 फरवरी से 2 दिन पहले 13 फरवरी को थाना छत्ता क्षेत्र के काला महल इलाके में जो मुनीम को गोली मारी गई थी, उस घटना को भी उन्हीं बदमाशों ने अंजाम दिया था, जिन्होंने बैंक को लूटा था और ऐसे में आगरा पुलिस के लिए दोनों घटनाओं की गुत्थी सुलझाना बड़ी चुनौती बन गया था. धीरे-धीरे पुलिस ने काम करना शुरू किया तो जानकारी हुई कि यह गैंग धौलपुर के मुकेश ठाकुर का है, जिसका बड़ा आपराधिक इतिहास रहा है और एक जानकारी के मुताबिक उस पर विभिन्न थानों में करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं.

एनकाउंटर में हुआ गिरफ्तार

आज तड़के पुलिस को सूचना मिली कि उसी गैंग से जुड़ा हुआ हरिओम बघेल कहीं जाने की सूचना में है और ऐसे में पुलिस ने घेराबंदी की तो अपराधी ने गोली चलाई और एनकाउंटर में हरिओम बघेल गिरफ्तार किया गया. हरिओम बघेल से हुई पूछताछ के आधार पर पता चला कि, थाना इरादत नगर घटना और थाना छत्तबकी घटना को एक ही बदमाशों द्वारा किया गया है. सुरेश और पप्पू कुशवाहा ने पड़ोसी ट्रेडर्स कमल छावडिया के मर्डर की सुपारी दी थी, ऐसे में हरिओम बघेल ने मुकेश ठाकुरगंज से संपर्क साधा और तय रेकी के बाद कमल छावडिया की हत्या की प्लानिंग कर डाली, लेकिन गलती से गोली मुनीम के मार दी गई, जो अभी खतरे से बाहर हैं. वहीं, 2 दिन बाद बैंक लूट की घटना को अंजाम दे डाला.

पुलिस ने हरिओम बघेल से 1 लाख 80 हजार बरामद कर लिए हैं. वहीं मुख्य आरोपी मुकेश, मोनी और अजीत की गिरफ्तारी के लिए लगातार धौलपुर में दबिश दी जा रही है और आगरा एसएसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है. हरिओम बघेल के साथ ही हत्या की साज़िश रचने वाले सुरेश और पप्पू कुशवाहा को जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें.

यूपी में सरकारी नौकरी के लिये बदल जाएगा परीक्षा का पैटर्न, सरकारी ने जारी किया सिलेबस

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget