एक्सप्लोरर

वेब सीरीज तांडव मामला: अपर्णा से हजरतगंज कोतवाली में 4 घंटे हुई पूछताछ, SIT ने पूछे 150 सवाल

वेब सीरीज तांडव को लेकर अमेजन की कंटेंट हेड आखिरकार लखनऊ पहुंची. वहीं, कोतवाली में उनसे चार घंटे तक पूछताछ हुई.

लखनऊ: विवादित वेब सीरीज तांडव बनाने वाली अमेजन प्राइम इंडिया की ओरिजिनल कंटेंट हेड अपर्णा पुरोहित से आज हजरतगंज कोतवाली में 4 घंटे लंबी पूछताछ की गई. इस मामले में गठित 5 सदस्यीय एसआईटी ने अपर्णा पुरोहित से करीब 150 सवाल किए. दोपहर 2 बजे कोतवाली पहुंची अपर्णा शाम 6 बजे कमरे से बाहर निकलीं. उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया और गाड़ी में बैठ कर चली गईं.

अपर्णा ने दिया ये जवाब

डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा ने बताया कि, अपर्णा पुरोहित से विवादित वेब सीरीज तांडव के कंटेंट के बारे में जानकारी ली गई. पूछताछ के दौरान अपर्णा ने कहा कि उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि, तांडव वेब सीरीज में जो भी दिखाया जा रहा है उससे जन भावनाएं आहत होंगी. जैसे ही उन्हें पता चला कि, लोगों को तकलीफ हो रही है और उनकी भावनाएं आहत हो रही हैं तो तुरंत एक माफीनामा जारी किया गया. वेब सीरीज में जो भी ऐसे दृश्य थे, जिससे लोगों को आपत्ति थी, वह संपादित कर दिए गए. मालूम हो कि, वेब सीरीज 15 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. इसके पहले ही एपिसोड में हिंदू देवी-देवताओं को गलत तरीके से रूप धारण करके अमर्यादित भाषा में प्रस्तुत करने के साथ ही जातिगत विद्वेष दर्शाया गया था. इसके अलावा प्रधानमंत्री जैसे गरिमा वाले पद का भी अपमानजनक प्रस्तुतिकरण किया गया था.

कई शहरों में हुए प्रदर्शन

सोशल मीडिया पर तांडव वेब सीरीज को लेकर जबरदस्त विरोध हुआ था. लखनऊ के अलावा मुजफ्फरनगर, बागपत, हाथरस और कानपुर समेत कई शहरों में लोगों ने प्रदर्शन किए. मामला गरमाने पर हजरतगंज कोतवाली में अमेजन प्राइम की ओरिजिनल कंटेंट हेड इंडिया अपर्णा पुरोहित, तांडव वेब सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर, निर्माता हिमांशु कृष्ण मेहरा और लेखक गौरव सोलंकी समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी. लखनऊ के अलावा नोएडा के रबूपुरा थाने में बसपा नेता की तरफ से एक केस दर्ज कराया गया था जबकि जौनपुर में कोर्ट में एक बाद दर्ज कराया गया था. मामले की छानबीन करने पुलिस की एक टीम इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में मुंबई गई थी. वहां आरोपियों के ऑफिस और आवास जाकर पुलिस ने उनसे संपर्क किया. निर्माता, निर्देशक और लेखक ने अपने बयान पुलिस को दर्ज करा दिए थे लेकिन कंटेंट हेड अपर्णा पुरोहित जांच में सहयोग नहीं कर रही थीं.

अपर्णा ने मुंबई हाईकोर्ट में इस मामले में याचिका दाखिल की थी, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली. इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट गई. वहां से भी उन्हें यूपी पुलिस से संपर्क करने को कहा गया. हालांकि, इसके बाद भी वह हजरतगंज कोतवाली नहीं आई और हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में एक प्रार्थनापत्र दिया. कोर्ट ने हजरतगंज पुलिस को तलब किया जिस पर पुलिस ने अपना जस्टिफिकेशन दिया था. हाईकोर्ट ने 22 फरवरी को अपर्णा को आदेश जारी किया कि वह मंगलवार दोपहर 2 बजे तक हजरतगंज कोतवाली जाकर अपना बयान दर्ज कराएं. इसके बाद अपर्णा अपनी वकील और बाउंसर की टीम के साथ कोतवाली पहुंचीं थीं.

सैफ, डिम्पल और जीशान से भी हो सकती है पूछताछ

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, विवादित वेब सीरीज तांडव में मुख्य भूमिका निभाने वाले सैफ अली खान, डिम्पल कपाड़िया और जीशान समेत अन्य किरदारों से भी पूछताछ की जा सकती है. फिलहाल एसआईटी की टीम वेब सीरीज के पर्दे के पीछे काम करने वाली टीम से जानकारियां ले रही है. जैसे-जैसे एसआईटी के पास तथ्य आते जाएंगे, पूछताछ के दायरा भी बढ़ता जाएगा.

ये भी पढ़ें.

Meerut: मदरसों में दी जाएगी आधुनिक शिक्षा, जमात ओपन स्कूल से जुड़ेंगे छात्र

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget