एक्सप्लोरर

भाकियू प्रमुख नरेश टिकैत का कार्यकर्ताओं को अजब फरमान, बीजेपी वालों को न दें न्यौता नहीं तो...!

किसान आंदोलन को धार देने के लिये पश्चिम यूपी के मुजफ्फरनगर में बुधवार को किसान पंचायत हुई. यहां भारतीय किसान यूनियन के मुखिया नरेश टिकैत ने बीजेपी प्रतिनिधियों का बहिष्कार करने का निर्देश दिया.

मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बुधवार को यहां हुई किसान पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाये. उन्होंने यहां कहा कि, बीजेपी से कोई भी संबंध न रखा जाए. यही नहीं, पंचायत के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को अजब फरमान भी सुना दिया. टिकैत ने कहा कि, हमारा कोई भी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि को विवाह समारोह का न्यौता नहीं देगा. इसके अलावा भाकियू प्रमुख ने कहा कि, अगर कोई ऐसा करता है तो अगले दिन उसे, 100 सदस्यों (भारतीय किसान यूनियन) के लिये भोजन का प्रबंध करना होगा.

दिल्ली बॉर्डर पर डटे हैं राकेश टिकैत

आपको बता दें कि, सरकार द्वारा बनाये गये कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है. 80 दिनों से ज्यादा हो गये हैं, दिल्ली बॉर्डर पर किसान कानून वापसी की मांग को लेकर डटे हैं. सरकार से बातचीत के कई दौर बेनतीजा रहे हैं. दिल्ली बॉर्डर पर राकेश टिकैत लगातार सरकार को घेर रहे हैं. गौरतलब है कि, बुधवार को जिले के सिसौली कस्बे में हुई इस किसान पंचायत में कई गांव को किसान शामिल हुए.

बीजेपी की मुसीबत

किसान आंदोलन सरकार के लिये लगातार मुसीबत बनता जा रहा है. वहीं, उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभ के चुनाव होने हैं. ये आंदोलन भारतीय जनता पार्टी के लिये सियासी तौर पर बड़ा नुकसान कर सकता है. वहीं, विपक्षी दल किसानों के इस आंदोलन में अपना राजनीतिक फायदा तलाशने में जुटे हैं.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Delhi Weather: बारिश और ठंडी हवाओं से दिल्ली को राहत, IMD ने अगले कुछ घंटों के लिए जारी किया अलर्ट
बारिश और ठंडी हवाओं से दिल्ली को राहत, IMD ने अगले कुछ घंटों के लिए जारी किया अलर्ट
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
Sobhita Dhulipala Birthday: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला में कौन है ज्यादा अमीर? इन जगहों से होती है एक्ट्रेस की कमाई
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला में कौन है ज्यादा अमीर? इन जगहों से होती है एक्ट्रेस की कमाई
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
Video: 'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
ऑफिस में इंसानों से ज्यादा काम कर रहे AI टूल्स! 2026 में Copilot से लेकर ChatGPT तक का हो रहा इस्तेमाल
ऑफिस में इंसानों से ज्यादा काम कर रहे AI टूल्स! Copilot से लेकर ChatGPT तक का हो रहा इस्तेमाल
Embed widget