×

एक्सप्लोरर

महराजगंज: किसान आंदोलन के बीच धान खरीद में बड़े घोटाले का हुआ पर्दाफाश, दो बैंकों की भूमिका पर भी उठे सवाल

यूपी के महराजगंज में धान खरीदी के नाम पर बड़े घोटाले का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है. वहीं, पुलिस की कार्रवाई से करीब 1.20 करोड़ सरकारी रकम भी सुरक्षित हो सका है.

यूपी के महराजगंज जिले में किसान आंदोलन के बीच धान खरीद में बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है. क्रय केन्द्र संचालकों ने फर्जी किसान बनाकर उनके नाम से सरकार को करोड़ों रुपये का धान एमएसपी पर बेच दिया. इस मामले में धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मुख्य आरोपित अभी फरार है. पुलिस की इस कार्रवाई से करीब 1.20 करोड़ रुपये सरकारी रकम का फर्जी भुगतान भी होने से बच गया.

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में एक मकान से भारी संख्या में चेकबुक-पासबुक, एक्टिवेटेड सीम कार्ड व क्रय केन्द्रों की मुहर बरामद किए गए हैं. सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट एफपीवो के 11 क्रय केंद्र और एनसीसीएफ के 10 क्रय केंद्र सहित कुल 21 क्रय केन्द्रों के मिले होने की जानकारी प्राप्त हुई है. बिचौलियों ने बिहार से भी किसानों से औने-पौने दाम पर धान खरीद यूपी में सरकारी क्रय केन्द्रों को एमएसपी पर बेच दिए हैं. फर्जीवाड़े के इस खेल में शहर के दो बैंक व सरकारी क्रय केन्द्रों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है. वहीं, पुलिस अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की छापेमारी 

पुलिस की साइबर सेल ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के शिकारपुर स्थित एक मकान में छापेमारी की. यहां मौके से 6 लाख 92 हजार 500 रुपये नगद के अलावा भारी संख्या में पासबुक, चेकबुक, 37 पेन ड्राइव में किए गए डिजिटल सिग्नेचर, 87 मुहर, 243 सिमकार्ड, 638 लोगों के फोटो, 654 आधार कार्ड, बैंक के 137 फार्म, धान खरीद की 435 रसीदें, क्रय पंजिका की 462 छायाप्रति, 11 सादा लीगल स्टैम्प पेपर बरामद हुए. इसके अलावा, पुलिस ने कम्प्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर, एटीएम आदि कब्जे में लिया. जालसाजी का भारी सामान देख साइबर पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच भी पहुंच गई. चार आरोपियों को पकड़कर कोतवाली लाई.

पुलिस ने आरोपियों से की पूछताछ 

पुलिस की पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि आम आदमी को किसान बनाकर उनके जरिए बिचौलियों ने सरकारी क्रय केंद्र प्रभारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये का धान एमएसपी (मिनिमम सपोर्ट प्राइस) पर (1865 रुपये प्रति कुंतल) बेच दिया। यह धान किसानों से एक हजार से लेकर 14 सौ रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीदा गया था. इस मामले में कोतवाली पुलिस की तहरीर पर केस दर्ज किया गया. साथ ही भालेन्दु चतुर्वेदी निवासी करमहा टोला घुरठई, भागवत प्रसाद निवासी बल्लोखास, व्यासमुनि, शत्रुघ्न पाठक निवासी बरवा विद्यापति, कोतवाली को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया. ये सभी धान खरीद घोटाले के फर्जी ऑफिस के कर्मचारी बताए जा रहे हैं. मुख्य आरोपित अभी पकड़ में नहीं जा सका है. घोटाले का भंडाफोड़ होने से चेकबुक के 232 पन्नों में भरी गई 1 करोड़ 19 लाख 93 हजार 400 रुपये की सरकारी धनराशि का फर्जी भुगतान होने से बच गया. जांच के बाद ही पता चलेगा कि कितने कुंतल धान का भुगतान इस फर्जीवाड़े से किया गया है. लेकिन 1 करोड़ 19 लाख 93 हजार 400 रुपये के भुगतान के लिए चेकबुक के 232 पन्ने भरे मिले हैं. इस कार्रवाई के बाद इस रकम का भुगतान होने से बच गया.

ये भी पढ़ें.

बेटी के हत्यारों को सजा दिलाने के लिये एक पिता का संघर्ष, डेढ़ महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget