एक्सप्लोरर

रविदास जयंती पर सियासी दलों को मायावती ने घेरा, कहा-स्वार्थ के लिए नाटकबाजी कर रही हैं पार्टियां

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने रविदास जयंती पर सियासी दलों पर करारा वार किया है. उन्होंने कहा कि, दलित व पिछड़े वर्ग में जन्मे संतों की उपेक्षा होती रही है, आज स्वार्थ के चलते पार्टियां इन्हें याद कर रही हैं.

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को संत रविदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और केंद्र व राज्य सरकारों से संत रविदास के बताए रास्ते पर चलकर समाज व देश का कल्याण करने की अपील की.

स्वार्थ के लिये राजनीतिक पार्टियां कर रही हैं नाटकबाजी

मायावती ने राजनीतिक दलों पर संतों के स्‍थल पर जाकर नाटकबाजी करने का आरोप लगाया. शनिवार को बसपा द्वारा जारी एक बयान में कांग्रेस, भाजपा व अन्‍य विरोधी दलों पर हमला करते हुए बसपा अध्‍यक्ष ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा व अन्‍य विरोधी दल, बसपा की स्‍थापना से पहले देश में दलितों, आदिवासियों व अन्‍य पिछड़े वर्गों में जन्‍में महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों की हमेशा उपेक्षा करते रहे हैं और यह किसी से छिपा नहीं है, लेकिन आज ये राजनीतिक पार्टियां अपने स्‍वार्थ के लिए इन महापुरुषों की जयंती आदि पर इनसे जुड़े स्‍थलों पर जाकर नाटकबाजी कर रही हैं.

मायावती ने कहा कि दलितों, आदिवासियों और अन्‍य पिछड़े वर्ग के लोगों को इनसे सावधान रहने की जरूरत है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविदास मंदिर में की पूजा

आपको बता दें कि, कांग्रेस महासचिव व उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाराणसी में शिरोमणि संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन के बाद सत्‍संग में शामिल हुईं. एनडीए में शामिल रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आठवले) के अध्‍यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले लखनऊ में रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इनके अलावा समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी वाराणसी में रविदास जयंती के अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

बसपा मुखिया का ट्वीट

बसपा प्रमुख ने सुबह एक ट्वीट में संत रविदास को नमन करते हुए कहा ,‘‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का अमर मानवतावादी संदेश देने वाले महान संत गुरु रविदास जी की जयन्ती पर उन्हें शत्-शत् नमन व देश व दुनिया में रहने वाले उनके करोड़ों अनुयाइयों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. संत गुरु ने अपना सारा जीवन आदमी को इन्सान बनाने के प्रयास में गुज़ारा.’’ मायावती ने ट्वीट किया, ‘‘ बसपा की उत्तर प्रदेश में चार बार बनी सरकार में संतगुरु रविदास के सपनों को साकार करने का भरसक प्रयास हुआ व उनके सम्मान में जो जनहित व जनकल्याण का काम यहां किया गया वह किसी से छिपा नहीं है.’’ उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारें उनके (संत रविदास) बताए रास्ते पर चलकर समाज व देश का भला करें.

बाद में बहुजन समाज पार्टी द्वारा जारी एक बयान में मायावती ने कहा कि 'संत रविदास का धर्म के लिए संदेश स्‍वार्थ के लिए नहीं बल्कि जनसेवा के लिए समर्पित होने का है, जिसे भुला दिये जाने के कारण ही वर्तमान समय में आम जनजीवन अनेक प्रकार की समस्‍याओं से पीडि़त व ग्रस्‍त है.'

ये भी पढ़ें.

प्रियंका गांधी ने रविदास जयंती पर मंदिर में पूजा अर्चना की, ट्वीट कर कही ये बात

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी11
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी1
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Embed widget