×

एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी का प्रयागराज दौरा कल, निषाद समुदाय से करेंगी मुलाकात, पढ़ें पूरा कार्यक्रम

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रयागराज का दौरा करेंगी. इस दौरान वे यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी. कांग्रेस नेता यहां पार्टी के कमांड सेंटर की जगह भी फाइनल कर सकती हैं.

प्रयागराज: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल प्रयागराज का दौरा करेंगी. वे कल सुबह 11 बजे विशेष विमान से संगम नगरी आएंगी. इसके बाद प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से घूरपुर इलाके के बसवार गांव जाएंगी. यहां कांग्रेस नेता पुलिस ज़्यादती का शिकार हुए निषाद समुदाय के पीड़ितों से मुलाकात करेंगी.

बता दें कि, 4 फरवरी को यहां के नाविकों की पुलिस से झड़प हुई थी. इस दौरान पुलिस ने कई नाविकों व मजदूरों की पिटाई कर उनकी नावें तोड़ दी थीं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस गांव में अपनी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भेज चुके हैं. वहीं, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी पीड़ितों से मुलाकात कर चुके हैं.

निषाद समुदाय के वोटरों को साधेंगीं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का यहां करीब दो घंटे तक रुकने का कार्यक्रम हैं. कांग्रेस नेता यहां से योगी सरकार को घेरने के साथ ही निषाद समुदाय के वोटरों को साधने की कोशिश करेंगी. इसके अलावा प्रियंका शहर में नेहरू गांधी परिवार के पैतृक आवास स्वराज भवन भी जा सकती हैं.

कमांड सेंटर की जगह कर सकती हैं फाइनल

वे यूपी की सियासत पर नजदीकी नजर रखने के लिये पार्टी के कमांड सेंटर के लिए जगह का निरीक्षण कर उसे फाइनल कर सकती हैं. हालांकि, अभी अधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है. वहीं, दौरे से पहले प्रियंका की सुरक्षा टीम ने आज व्यवस्था का जायजा लिया है. यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं. वहीं, 10 दिनों के अंदर प्रियंका गांधी का ये दूसरा प्रयागराज दौरा है. इससे पहले 11 फरवरी को मौनी अमावस्या पर प्रियंका गांधी ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई थी.

ये भी पढ़ें.

सीएम योगी पर अखिलेश यादव के तेवर तल्ख,कहा- 'सदन में झूठ बोलने की सजा जनता देगी'

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget