×

एक्सप्लोरर

डबल मर्डर से अमरोहा में सनसनी, परिजनों ने शराब ठेका मालिक पर लगाया हत्या का आरोप

अमरोहा में खेत में दो युवकों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि, हाल ही में दोनों युवकों का ठेके मालिक से विवाद हुआ था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है.

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा के थाना गजरौला के मोहम्मदाबाद में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. देर रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से दो युवकों की निर्मम हत्या कर हत्यारे फरार हो गए. खेत के किनारे खून से लथ पथ शव को देख मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक के परिजनों ने शराब माफिया पर हत्या का आरोप लगाया है. जिले में हुए डबल मर्डर से लोग दहशत में हैं.

शराब ठेके के मालिक से हुआ था विवाद

बता दें कि, यह पूरा मामला अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद का है. जहां शराब के ठेके के पास दो युवकों की कुछ ही दूरी पर अलग-अलग जगह पर लाश खेत में पड़ी मिली. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी जुटाने पर पता लगा कि, मरने वाले युवकों का नाम सुफियान निवासी मोहम्मदाबाद व दूसरे का नाम रामनिवास उर्फ डब्बू निवासी गांव कासमाबाद है. इस पूरे मामले में मृतक रामनिवास के पिता ने बताया कि दो दिन पहले शराब ठेके के मालिक सुल्तान से मृतक लोगों का विवाद हुआ था. इन्हें मारने की धमकी दी थी. इस पूरे मामले में उन्होंने कहा कि, मुझे शक है कि सुल्तान ने ही इनकी हत्या की होगी.

एसपी ने कहा-जांच के बाद होगी कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक सुनीति के साथ भारी पुलिस बल पहुंचा, और उन्होंने पूरे मामले में मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. उन्होंने कहा कि परिवार वालों ने जिस पर आरोप लगाया है, इस पूरे बिंदु पर जांच की जाएगी. उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने कहा कि, जिस पर आरोप लगाया है उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

गोंडा: स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ गैंगरेप, चारों आरोपी फरार

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
08 july 2026
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget