एक्सप्लोरर

मथुरा में तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा घुसी, हादसे में 4 की मौत, तीन एक ही परिवार के

मथुरा में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर को झपकी आ जाने ये दुर्घटना हुई.

मथुरा: राया कोतवाली इलाके के मथुरा-बरेली रोड पर कोयल फाटक के नजदीक पीछे से ट्रक में कार जा घुसी. घटना सुबह करीब तीन बजे की बताई जा रही है. हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड गए.

सभी मेंहदीपुर बाला जी दर्शन के लिये जा रहे थे

बताया जा रहा है कि, कार सवार लोग बदायूं से मेंहदी पर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे और बदायूं के रहने वाले है. तभी राया कोतवाली इलाके के कोयल फाटक के समीप कार सवार को झपकी आने की वजह से तेज रफ्तार ओमनी कार ट्रक में जा घुसी. कार के ट्रक में घुसते ही चीख पुकार मच गई और चीखों को सुन आसपास के लोग निकल आये और राहगीरों ने भी रुककर पुलिस को सूचना दी.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन फानन में मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर राया शिव प्रताप ने क्रेन बुलवाकर अवरुद्ध रास्ते को खुलवाया, तो वहीं, पुलिसकर्मियों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल और मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

मरने वाले तीन एक ही परिवार के

हादसे में जो 4 लोग मारे गए हैं, उनमें बदायूं निवासी एक ही परिवार के तीन लोग रोहित पुत्र प्रभाकर शर्मा उम्र 18-मृतक , काजल पुत्री प्रभाकर शर्मा उम्र 15-मृतक ,सिमरन पुत्री प्रभाकर शर्मा उम्र 20 निवासी सम्राट अशोक नगर बदायूं के रहने वाले हैं, तो वहीं एक युवक मनीष 25 भजनपुरा जिला बदायूं का रहने वाला है.

उधर प्रभाकर शर्मा उनकी पत्नी नीलम व अमरपाल को घायल हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में कार का चालक अमरपाल सिंह पुत्र बासदेव निवासी सम्राट अशोक का रहने वाला है, उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें.

अखिलेश के चंदाजीवी वाले बयान पर अपर्णा यादव ने इशारों में कही बड़ी बात

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget