×

एक्सप्लोरर

रायबरेली: गैंगस्टर हंसराज उर्फ बउवा पर बड़ी कार्रवाई, आलीशान मकान समेत करोड़ों की संपत्ति कुर्क

रायबरेली में प्रशासन ने गैंगस्टर हंसराज उर्फ बउआ की करोड़ों की संपत्ति कर्क कर दी है. हंसराज पर लूट व हत्या जैसे अपराधों के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं.

रायबरेली. यूपी में अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है. प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कुख्यात अपराधियों की संपत्ति कुर्क की जा रही है. रायबरेली में भी प्रशासन ने एक गैंगस्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने हंसराज उर्फ बउआ की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की है. भारी संख्या में पुलिस बल के साथ शहर कोतवाल अतुल सिंह ने नोटिस चस्पा कर मकान को कुर्क कराया. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत एक करोड़ से अधिक है.

कुर्की से पहले कराई गई मुनादी शहर कोतवाली के गोरा बाजार के रहने वाले हंसराज के आलीशान मकान के अलावा प्रशासन ने दो पहिया वाहन को भी कुर्क किया. इस दौरान कोतवाल अतुल के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. ढोल-नगाड़ों के बीच पहले मुनादी करवाई गई और फिर कुर्की का नोटिस चस्पा करते हुए शहर कोतवाल ने शाम तक घर खाली करने के निर्देश दिए. हंसराज की संपत्ति की कुर्की के आदेश जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने दिए थे. रायबरेली: गैंगस्टर हंसराज उर्फ बउवा पर बड़ी कार्रवाई, आलीशान मकान समेत करोड़ों की संपत्ति कुर्क

हंसराज पर दर्जनों मुकदमें दर्ज हंसराज उर्फ बउवा पर दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं, जिसमें लूट व हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराध भी शामिल हैं. अपराधों से धन अर्जित कर उसने आलीशान मकान बनाया था. इस मकान की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है. हंसराज खुद अपनी गैंग का सरगना है. प्रशासन उसके खिलाफ अभी और भी कार्रवाई की तैयारी में है.

ये भी पढ़ें:

आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को होगी फांसी, यूपी में हुए इस जुर्म को सुनकर कांप जाएगी रूह

मायावती का बड़ा हमला, कहा- यूपी में चुनाव से पहले शुरू हुआ नेताओं, वकीलों की हत्याओं का दौर

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget