एक्सप्लोरर

सरकारी योजनाओं के लाभ से कोसों दूर है गाजीपुर का ये परिवार, प्रधान से लेकर अफसर तक बेपरवाह

सरकार अपनी योजनाओं का प्रचार खूब करती है. दावा किया जाया है कि, हर गरीब को आवास और गैस कनेक्शन का. लेकिन उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आकर ये बातें हकीकत से दूर नजर आती हैं.

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार के द्वारा आमजन के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन यह योजना लाभार्थी तक कितना पहुंच रही हैं, इसकी बानगी जनपद गाजीपुर के किसी भी ग्राम सभा में आसानी से देखा जा सकता है और इसी हकीकत की पड़ताल करने के लिए हम पहुंचे भावर कोल ब्लॉक के जगदीशपुर खास गांव में. जहां पर हमें दो ऐसे परिवार मिले जिन्हें आज तक शासन के द्वारा चलाई जाने वाली विकास की योजनाएं इनकी दहलीज तक नहीं पहुंची. जिसकी वजह से आज भी अपने पूरे परिवार के साथ बिना दरवाजे वाले घर में झोपड़ी में रहने को मजबूर है.

पांच सदस्यों वाला परिवार झोपड़ी में रहने को मजबूर

भावर कोल ब्लॉक के जगदीशपुर खास की रहने वाली दुर्गा देवी हैं, जिनका पति मजदूरी कर परिवार चलाता है. जिसके वजह से आमदनी अधिक नहीं होने के चलते किसी भी तरह अपने तीन बच्चों के साथ कुल 5 परिवार के लोग झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं. दुर्गा देवी से जब बात हुई तो उन्होंने बताया की झोपड़ी में पिछले 10-15 सालों से रह रही हैं. उन्होंने गांव के प्रधान से कई बार प्रधानमंत्री आवास और शौचालय के लिए गुहार लगाया लेकिन अभी तक उन्हें इन दोनों योजनाओं के साथ ही पेंशन, उज्जवला गैस सहित किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला. हैरानी तो तब होती है, जब उनके परिवार में सुरक्षा के नाम पर एक दरवाजा भी नहीं है. ऐसे में रात के अंधेरे में यदि कोई घटना दुर्घटना हो जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा यह भी एक बड़ा सवाल है?

शौचालय मिला लेकिन प्रयोग लायक नहीं

अभी हम इस परिवार के हकीकत की पड़ताल करने के बाद जैसे ही आगे बढ़े, हमें एक महिला मिली, जिसका नाम रीता था. उसका पति भी मजदूरी का काम करता है. जब उसके घर के अंदर हम पहुंचे तो उसने रो-रोकर अपने गरीबी का बखान करना शुरू किया और उसने बताया कि उसके परिवार में कुल आठ सदस्य हैं, जिसमें से तीन लड़कियां उनके पाटीदार की हैं, जिनके माता-पिता की मौत हो चुकी है उनका भी लालन पालन करती हैं, लेकिन उन्हें भी आज तक किसी भी तरह की योजना का लाभ नहीं मिल सका है. ग्राम प्रधान से लगातार कई बार कहने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास और उज्जवला गैस सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है. हालांकि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय तो मिला है, लेकिन वह प्रयोग करने के लायक नहीं है. बताते चलें कि, रीता देवी ग्राम प्रधान राजेंद्र पासवान की पट्टीदार भी हैं, बावजूद इसके ग्राम प्रधान के द्वारा इन्हें किसी भी तरह की योजना का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है.

सीडीओ ने दी सफाई 

वह जब इस मामले पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने तत्काल भावर कोल ब्लॉक के बीडीओ से बात कर तत्काल दोनों परिवारों से मिलकर उनकी यथास्थिति की जानकारी लेने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि, यदि वह किसी अन्य योजना के पात्र पाए जाते हैं तो उन लोगों को उन योजनाओं से अभी आच्छादित करने का काम किया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

मंदिर परिसर और शहर निर्माण पर अयोध्या में हुई अहम बैठक, प्रेजेंटेशन के जरिये बताया गया प्लान

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget