एक्सप्लोरर

UP: विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही में उठा घटिया PPE किट सप्लाई का मुद्दा

यूपी में विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही जारी है. कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने कोरोना काल मे घटिया PPE किट सप्लाई का मुद्दा उठाया. सरकार ने माना है कि मेडिकल कॉलेज मेरठ, ग्रेटर नोएडा और आगरा में PPE में कमियां थीं, जो मानक के अनुसार नहीं थीं.

लखनऊ: सदन में विधानसभा की कार्यवाही जारी है. कार्यवाही के दौरान सपा के विधायक शैलेन्द्र यादव ने जौनपुर में हुई युवक की हत्या के मामले को लेकर नियम 311 के तहत चर्चा की मांग उठाई. इसके अलावा विधायक आजाद अरिमर्दन ने भी विधानसभा में सवाल उठाए.

मंत्री के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट विधायक आजाद अरिमर्दन ने बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी से प्रेरकों को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि क्या प्राथमिक विद्यालयों पर तैनात ग्राम शिक्षा प्रेरकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं? क्या सरकार ग्राम शिक्षा प्रेरकों की बहाली कराते हुए उनके बकाया मानदेय का भुगतान करेगी? बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट नजर आया.

जारी है विधान परिषद की कार्यवाही वहीं, दूसरी ओर विधान परिषद की कार्यवाही भी जारी है. विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हम लोगों ने हजारों गांव में खेल के मैदान के लिए जमीन आरक्षित की है. ग्रामीण इलाकों में खेल को लेकर सरकार पहले से संवेदनशील है और लगातार काम किया जा रहा है.

घटिया PPE किट सप्लाई का उठा मुद्दा विधान परिषद में कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने कोरोना काल मे घटिया PPE किट सप्लाई का मुद्दा उठाया. जिसे लेकर सरकार ने माना कि मेडिकल कॉलेज मेरठ, ग्रेटर नोएडा और आगरा में PPE में कमियां थीं, जो मानक के अनुसार नहीं थीं. सरकार ने माना कि 3 मेडिकल कॉलेज में PPE किट घटिया थी. वहीं, सीतापुर में मार्ग दुर्घटना में हुए बीजेपी के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के निधन पर सीएम योगी ने गहरा दुख जताया. इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को घटनास्थल पर रहकर यथासंभव सहायता के निर्देश भी दिए.

सदन में कल हुआ था बजट पेश बता दें कि, कल यानी सोमवार को यूपी का बजट पेश किया गया था. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया था. बजट को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुशी जाहिर की थी. उन्होंने कहा कि, ये बजट हर नागरिक को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ लाया गया है. बजट प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. सीएम ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, कोरोना महामारी के दौरान ये बजट प्रदेश की नई संभावनाओं को उड़ान देता है.

ये भी पढ़ें:

UP Budget 2021: बजट में किसानों पर फोकस, मुफ्त पानी और सस्ते लोन का ऐलान, जानें क्या है खास

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट पर यूपी, जारी हो सकते हैं नए दिशानिर्देश

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget