×

एक्सप्लोरर

रामपुर: अमरूद तोड़ने के विवाद में पड़ोसी युवकों ने ली शख्स की पीट-पीटकर जान, आरोपी फरार

रामपुर में अमरूद तोड़ने पर शुरू हुए विवाद को लेकर दो युवकों ने पड़ोसी युवक की पीट-पीटकर जान ले ली. दोनों आरोपी वारदात के बाद फरार हैं.

रामपुर. यूपी के रामपुर जिले में पेड़ से अमरूद तोड़ने पर एक युवक की पीट-पीटकर जान ले ली गई है. अमरूद तोड़ने के विवाद में दो युवकों ने शख्स को जमकर पीटा. मारपीट में बुरी तरह घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आरोपी युवक के पड़ोसी बताए जा रहे है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है.

दिल दहला देने वाला ये मामला थाना अजीम नगर इलाके के शेखुपुरा गांव का है. मृतक का नाम महफूज बताया जा रहा है. महफूत के पिता महमूद ने बताया कि आरोपी जबरन उसके घर में घुस गए थे. महफूज के घर पहुंचने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. मारपीट में महफूज बुरी तरह घायल हो गया. इलाज के लिए उसे फौरन अस्ताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. परिजनों ने महफूज की हत्या का आरोप शाकिर और दानिश नाम के युवकों पर लगाया है.

अमरूद को लेकर हुआ विवाद वहीं, क्षेत्राधिकारी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि महमूद अली के पड़ोसी उसके घर पर अमरूद तोड़ने आए थे. महमूद के बेटे महफूज ने पड़ोसियों को अमरूद तोड़ने से मना कर दिया. इस दौरान दोनों ओर से काफी बहस भी हुई. गाली-गलौज के बाद पड़ोसियों ने महफूज की जमकर पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

मुख्तार अंसारी को यूपी लाने के लिये योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा, कही ये बड़ी बात

7 कत्ल करने वाली शबनम शबनम की फांसी टली, बचने के लिए चली नई चाल!

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
08 july 2026
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget