एक्सप्लोरर

संभल में आशिक की करतूत, प्रेमिका का निकाह हुआ तो पति को भेज दिया अश्लील वीडियो

संभल में प्यार में असफल एक युवक ने प्रेमिका का निकाह होने पर उसके पति को अश्लील वीडियो भेज दिया. इस घटना के बाद, पति ने उसे घर से निकाल दिया. वहीं, नवविवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी.

संभल: उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में एक युवक ने प्रेमिका का निकाह होने पर उसके पति को प्रेमिका का अश्लील वीडियो भेज दिया. अश्लील वीडियो देखने के बाद पति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी को अपने घर से निकाल दिया. जिसके बाद युवती ने अपने प्रेमी पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित युवती का निकाह दस दिन पहले ही हुआ था.

वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

घटनाक्रम संभल जिले में बनियाठेर थाना इलाके का है. अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि, आरोपी युवक शरीफ संभल के नखासा थाना इलाके का रहने वाला है. आरोपी शरीफ का पीड़िता के घर पर आना जाना था. इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता से सपर्क बनाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया था. दस दिन पूर्व प्रेमिका का निकाह हो गया तो आरोपी युवक पीड़िता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

जब पीड़िता ने अवैध संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो आरोपी युवक ने पीड़िता के पति को प्रेमिका का अश्लील वीडियो उसके मोबाइल पर भेज दिया. जिसके बाद प्रेमिका के पति ने उसे अपने घर से निकाल दिया. अश्लील वीडियो की वजह से निकाह के 10 दिन बाद ही अपनी ससुराल से निकाली गई पीड़ित नव विवाहिता ने अपने प्रेमी शरीफ पर अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए बनियाठेर थाने में केस दर्ज कराया था. पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें.

Ayodhya श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से की अपील, न करें सोने-चांदी का दान

IPL

ABP Shorts

View More
Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
यह बहु-ब्रांडेड रिटेल माइक्रो-कैप कंपनी 1.05 करोड़ वारंट के रूपांतरण को पूरा करती है; चुकता पूंजी बढ़कर 14.06 करोड़ रुपये हो गई।
यह बहु-ब्रांडेड रिटेल माइक्रो-कैप कंपनी 1.05 करोड़ वारंट के रूपांतरण को पूरा करती है; चुकता पूंजी बढ़कर 14.06 करोड़ रुपये हो गई।
PM मोदी ने ट्रंप से हाथ तो मिलाया, लेकिन गले नहीं
PM मोदी ने ट्रंप से हाथ तो मिलाया, लेकिन गले नहीं
मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य, बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला rocky
मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य, बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला sharma
खान सर का नार्को टेस्ट हो, रौशन आनंद की बड़ी मांग, बोले- 'जब तक मैं अपने भाई
खान सर का नार्को टेस्ट हो, रौशन आनंद की बड़ी मांग, बोले- 'जब तक मैं अपने भाई
Malegaon Municipal Corporation Election Live Updates: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के वोटों की गिनती आज, ताज़ा नतीजों के लिए बने रहें
Malegaon Municipal Corporation Election Live Updates: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के वोटों की गिनती आज, ताज़ा नतीजों के लिए बने रहें
बोनस इश्यू: मल्टीबैगर स्मॉल-कैप स्टॉक में 15% की वृद्धि, ट्रेडिंग वॉल्यूम 2 सप्ताह की औसत वॉल्यूम से
बोनस इश्यू: मल्टीबैगर स्मॉल-कैप स्टॉक में 15% की वृद्धि, ट्रेडिंग वॉल्यूम 2 सप्ताह की औसत वॉल्यूम से
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर बड़ा एक्शन, भारत में बंद हुआ 'X' अकाउंट sharma
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर बड़ा एक्शन, भारत में बंद हुआ 'X' अकाउंट
Heer Sara Review: हर लड़की को देखनी चाहिए अपने लिए हीर और सारा की कहानी, पत्रलेखा और मानवी गगरू का कमाल का काम
Heer Sara Review: हर लड़की को देखनी चाहिए अपने लिए हीर और सारा की कहानी, पत्रलेखा और मानवी गगरू का कमाल का काम
Embed widget