लखीमपुर से लापता हुई चारों लड़कियां उत्तराखंड के होटल में मिली, यूपी पुलिस ने इस तरह चलाया ऑपरेशन

मंगलवार को लखीमपुर खीरी से चार लड़कियां लापता हो गई थीं. यूपी पुलिस ने सर्विलांस तकनीक के जरिये उन्हें ढूंढ निकाला. इस पूरे ऑपरेशन में उत्तराखंड पुलिस ने भी मदद की.

Continues below advertisement

लखीमपुर खीरी: स्कूल जाने के दौरान मंगलवार को लापता हुई चारों लड़कियां बुधवार को उत्तराखंड में मिलीं. एसपी विजय ढुल ने कहा कि लड़कियां उत्तराखंड घूमने के लिए अपने घर से निकली थीं. वे टिहरी गढ़वाल जिले में मुनि की रेती पुलिस स्टेशन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक होटल में ठहरी थीं.

Continues below advertisement

तीन नाबालिग लड़कियां

उन्हें यहां से गई पुलिस टीम ने सुरक्षित बरामद कर लिया. उत्तराखंड पुलिस ने भी लड़कियों की बरामदगी में मदद की. पुलिस टीम अब लड़कियों को वापस ला रही है. पुलिस के अनुसार, लड़कियों को ट्रैक करने के लिए तकनीकी निगरानी का इस्तेमाल किया गया था, जिनमें से तीन नाबालिग हैं.

लड़कियों में से एक, कक्षा 12 की 20 वर्षीय छात्रा थी जो 25,000 रुपये नकद लेकर घर से निकली थी. वह 15 से 16 साल की उम्र की तीन नाबालिग लड़कियों के साथ बस में सवार हुई थी.

एसएसपी ने दी जानकारी

एसएसपी ने कहा, "बस कंडक्टर, जिसने लड़कियों की पहचान की, ने कहा कि उसने उन्हें सीतापुर बस स्टैंड पर उतार दिया था. यह सीसीटीवी क्लिप और कंडक्टर के बयान से प्रतीत होता है कि लड़कियां खुद से गई हैं. हमने किसी को भी उनके साथ जाते नहीं देखा."

लड़कियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए थे और सीतापुर में उनकी आखिरी लोकेशन ट्रेस की गई थी. लड़कियों की तलाशी के लिए पुलिस ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और तलाशी अभियान में सीतापुर और लखनऊ में अपने समकक्षों के साथ समन्वय किया था.

ये भी पढ़ें.

शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक के खिलाफ HC के वकीलों का कार्य बहिष्कार, सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola