एक्सप्लोरर

महंगाई की मार, Priyanka Gandhi ने सरकार को समझाया किसे कहें 'अच्छा दिन' 

बढ़ती महंगाई को लेकर प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम 'अच्छा दिन' कर देना चाहिए जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो.

लखनऊ: लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी की जेब ढीली कर दी है. पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने लोगों के घर का बजट बिगाड़ दिया है. बढ़ती महंगाई के विरोध में विपक्षी दल सरकार पर निशाना साध रहे हैं. इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी सरकार को आड़े हाथों लिया है.

महंगाई को बनाया मुद्दा प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि ''भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम 'अच्छा दिन' कर देना चाहिए जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो. क्योंकि महंगाई की मार के चलते बाकी दिन तो आमजनों के लिए 'महंगे दिन' हैं.

एक्टिव हैं प्रियंका गांधी यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं जिसे देखते हुए प्रियंका यूपी में काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. प्रदेश के अलग-अलग शहरों में जाकर किसानों के मुद्दों पर भी सरकार को घेर रहीं प्रियंका शनिवार को मुजफ्फरनगर का रुख करेंगी. मुजफ्फरनगर के बघरा गांव में वो किसानों को संबोधित करेंगी. इससे पहले प्रियंका गांधी यूपी के सहारनपुर और बिजनौर में हुई किसान महापंचायत में शामिल हो चुकी हैं. किसान आंदोलन को लेकर भी प्रियंका सरकार पर हमलावर हैं. फरवरी में अब तक प्रियंका 4 बार यूपी का दौरा कर चुकी हैं.

यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन हाल ही में, यूपी के गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था. यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं बाइक धकेलते हुए और सिर पर स‍िलेंडर लादकर विरोध जताया था. इस दौरान उनके हाथ में पोस्‍टर पर लिखा स्‍लोगन 'मोदी हैं तो महंगाई है' और 'पेट्रोल पहुंचा 100 के पार, क्‍या कर रही है सरकार' बरबस ही लोगों का ध्‍यान खींचता रहा था.

ये भी पढ़ें:

Priyanka Gandhi का मुजफ्फरनगर दौरा आज, बघरा गांव में किसानों को करेंगी संबोधित

राम मंदिर निर्माण के लिए मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने दान किए 11 लाख रुपए, कही बड़ी बात

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था 'वल्गर', बंदर बना था हीरो!
842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था 'वल्गर', बंदर बना था हीरो!
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे और एकनाथ शिंदे समेत 12 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे, एकनाथ शिंदे समेत 12 MPs को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें लिस्ट
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
Mental Health Crisis: हर 8 में से 1 व्यक्ति मेंटल डिसऑर्डर का शिकार, 43 सेकंड में 1 सुसाइड, WHO के आंकड़े हैं खौफनाक
हर 8 में से 1 व्यक्ति मेंटल डिसऑर्डर का शिकार, 43 सेकंड में 1 सुसाइड, WHO के आंकड़े हैं खौफनाक
Embed widget