एक्सप्लोरर

रायबरेली: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त

यूपी के रायबरेली में पुलिस अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सैकड़ों लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ लहन को भी नष्ट किया गया है. आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है.

रायबरेली: त्योहारों और पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब पर अंकुश लगाने का काम आबकारी विभाग और पुलिस कर रही है. इसी क्रम में ही गुरबक्सगंज थाना क्षेत्र के पूरे बढ़इन सहित लगभग आधा दर्जन गांवों में आबकारी निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई. जहां से सैकड़ों लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ लहन को भी नष्ट किया गया.

आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे बढ़इन, घाटमपुर, हाजीपुर, बसहा नाला सहित लगभग आधा दर्जन गांवों में आबकारी निरीक्षक अजय कुमार और गुरबक्शगंज थाना अध्यक्ष संतोष कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई. जहां से लगभग 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई. छापेमारी के दौरान लगभग 20 क्विंटल शराब बनाने वाली लहन और उसके उपकरण भी मिले. जिसको वहीं मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इतना ही नहीं आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नहरिया और नालों के किनारे बनी भट्ठियों को भी तोड़ने का काम किया है. जिससे तत्काल कच्ची शराब का अवैध निर्माण ना हो पाए.

लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है पुलिस गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र अवैध शराब का कुटीर उद्योग बन चुका है. जहां लगभग गांवों में अवैध कच्ची शराब का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है. वहां लगने वाले हाट और बाजारों में महिलाएं खुलेआम कच्ची शराब बेचती हुई नजर आती हैं. खुलेआम बाजार में ही कच्ची शराब की बिक्री होती है. जिस पर स्थानीय पुलिस लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है.

त्योहार को देखते हुए की जा रही है कार्रवाई आबकारी निरीक्षक अजय कुमार का कहना है कि गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बसहा नाला, पूरे बढ़इन सहित अन्य गांव में छापेमारी की गई. जहां से 200 लीटर अवैध शराब बरामद की गई. 20 क्विंटल लहन के साथ शराब बनाने वाले उपकरण भी नष्ट किए गए. त्योहार के मद्देनजर कार्रवाई की जा रही है. ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक भी की गई, जिससे इस पर अंकुश लगाया जा सके.

ये भी पढ़ें:

Exclusive: 'अनारकली' की जुदाई और जेल की तन्हाई ने सलीम को बना दिया शायर, जानें शबनम के आशिक के 17 दिलचस्प किस्से

समर्पण अभियान के तहत मंदिर निर्माण के लिये मिली इतनी धनराशि, जानकर हैरान रह जाएंगे

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget