×

एक्सप्लोरर

शहद निकालने से मना करने पर शख्स को मिली तालिबानी सजा, पेड़ से लटकाकर बेरहमी से पीटा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक शक्स के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खखरेडू थाना क्षेत्र के बेरी गांव में तालिबानी अंदाज में एक शख्स की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक को दरिंदों ने पेड़ में बांधकर पहले पिटाई की, फिर उसके बाद उसे उल्टा लटका उसी पेड़ में लटका दिया गया.

इसके बाद आरोपी उसे जमीन पर खींचते हुए नजर आए. वहीं पीड़ित रहम की भीख मांगता दिखाई दिया. लेकिन दरिंदे पीड़ित को छोड़ने के लिए उठक-बैठक करवाते रहे और दरिंदो ने खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल कर क्षेत्र में दहशत फैलानी चाही.

वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकलवाने के लिए युवक को लेकर गए थे. जहां पहले इसे शराब पिलाई, जब उसने नशे में होने के बाद शहद निकालने से मना किया तो उसे तालिबानी अंदाज में सजा देते नजर आए.

पीड़ित युवक का नाम रमेश सोनकर बताया जा रहा है और यह घटना 22-23 फरवरी की रात की है. जिसको पहले गांव के ही लोगों ने शराब पिलाई और उसे लेकर के गए, जहां उसने शराब के नशे में मधुमक्खियों के छत्ते से शहद निकालने से मना कर दिया. इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की गई. जिसके बाद उसे पेड़ पर बांध दिया. पेड़ पर बांधने के बाद भी उसकी पिटाई की गई.

डीएसपी अंशुमान मिश्रा ने बताया कि एक युवक जो कि खखरेडू थाना क्षेत्र के बेरीगांव का रहने वाला है, उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः समलैंगिक विवाह को मान्यता देने की मांग पर केंद्र सरकार ने दिल्ली HC में दिया ये जवाब

रेलवे फिर से शुरू कर रहा ये सुविधा, गैर-आरक्षित टिकट बुक करने वालों को मिलेगा फायदा

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget