×

एक्सप्लोरर

पार्टी में शराब पीने के बाद दो की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों का आरोप जहरीली शराब से गई जान

उत्तर प्रदेश के जालौन में शराब पीने के बाद दो लोगों की संदिग्ध मौत को लेकर हड़कंप मच गया है. मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच की बात कही है. वहीं, इस मामले में एक अन्य शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है.

जालौन: जालौन में शराब पार्टी के बाद संदिग्ध हालात में दो व्यक्तियों की मौत का मामला सामने आया है. वहीं, एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. मृतकों के परिजनों ने जहरीली शराब से मौत होने का आरोप लगाया है. वहीं सूचना पर जिलाधिकारी, आबकारी अधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ मौके पर पहुंची आला अधिकारियों घटना की जांच पड़ताल कर रहे हैं. साथ ही डीएम और एसपी ने घटनास्थल गांव के कई घरों में अवैध शराब को लेकर छापेमारी भी की है.

घर में की थी शराब पार्टी

आपको बता दें कि, पूरा मामला आटा थाना क्षेत्र के ग्राम ददरी का है. जहां पर गांव के 4 लोगों ने गांव से ही शराब खरीदकर घर में शराब की पार्टी की थी. शराब पार्टी के बाद अचानक तीन लोगों की तबियत बिगड़ गई और उनको उल्टी व दस्त होने शुरू हो गये. जिसके बाद परिजन उनको उपचार के लिये अस्पताल ले गए. जहां पर दो की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है और एक मृतक व्यक्ति का परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है. मृतक के परिजन जहरीली शराब पीने से मौत होने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं, घटना की सूचना पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व आबकारी अधिकारी सहित पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया. साथ ही डीएम और एसपी ने गांव में अवैध रूप से शराब बेचने वालों के घर की तलाशी भी ली और घटना की जांच में जुट गयी है.

परिजनों का आरोप गांव में होता है अवैध शराब का कारोबार

वहीं, मृतक के भतीजे ने बताया कि गांव में अवैध शराब बेचने का काम काफी समय से होता है और वहीं, जहरीली शराब पीने से मृतक की हालत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगी सही वजह

इस पूरी घटना के बारे में जिलाधिकारी जालौन प्रियंका निरंजन ने बताया कि गांव में 4 लोगों के द्वारा शराब की पार्टी की गई थी. जिसमे शराब के अत्यधिक सेवन से तीन लोगों की हालत बिगड़ी थी. जिसमे से दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है. वही एक मृतक व्यक्ति का अंतिम संस्कार हो चुका है जबकि दूसरे के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और निश्चित रूप से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

ये भी पढ़ें.

रामपुर: अमरूद तोड़ने के विवाद में पड़ोसी युवकों ने ली शख्स की पीट-पीटकर जान, आरोपी फरार

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget