एक्सप्लोरर

UP Budget 2021: रामनगरी अयोध्या में पर्यटन सुविधाओं का होगा विकास, पढ़ें- बजट में क्या मिला

यूपी सरकार ने बजट में रामनगरी अयोध्या का भी ध्यान रखा है. राम जन्मभूमि मन्दिर, अयोध्या धाम तक पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सदन में यूपी का बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने सदन में 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख का बजट पेश किया है. ये अब तक का यूपी का सबसे बड़ा बजट है. सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पेपरलेश बजट पेश करते हुए सदन में कहा कि 2021-22 का बजट समावेशी विकास पर केंद्रित है. बजट में रामनगरी अयोध्या का भी ध्यान रखा गया है और विकास के लिए 140 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है.

बजट में अयोध्या का रखा गया ध्यान बजट में श्री राम जन्मभूमि मन्दिर, अयोध्या धाम तक पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है. अयोध्या में पर्यटन सुविधाओं के विकास और सौन्दर्यीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है. अयोध्या एयरपोर्ट के लिए 101 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है. अयोध्या के साथ-साथ वाराणसी में पर्यटन सुविधाओं के विकास और सौन्दर्यीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है. चित्रकूट में पर्यटन विकास की विभिन्न योजनाओं के लिए भी 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है.

किसानों का रखा गया ध्यान बजट में महिलाओं और किसानों का भी ध्यान रखा गया है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में बजट पेश करते हुए कहा कि प्रदेश में महिला सामर्थ्य योजना शुरू की जाएगी. उन्होंने बजट में किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को सस्ता लोन देने के लिए 400 करोड़ रुपये, मुफ्त पानी देने के लिए 600 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है. सुरेश खन्ना ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था को सुधारा जा रहा है. किसानों की आय बढ़ाने पर भी योगी सरकार काम कर रही है. किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य है.

ये भी पढ़ें:

UP: सदन में लगे 'जय श्री राम' के नारे, भगवान श्रीराम के नाम पर रखा जाएगा अयोध्या एयरपोर्ट का नाम

Exclusive: माफ़िया अतीक अहमद के दफ़्तर के बाहर प्रियंका गांधी के जोरदार स्वागत के क्या हैं मायने?

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget