एक्सप्लोरर

UP Budget: पेपरलेस होगा यूपी का बजट, जानें- कहां देख सकते हैं हर जानकारी

22 फरवरी को इसबार का उत्तर प्रदेश का बजट पेश करने की तैयारी है जो वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सदन में पेश करेंगे. आम लोग http://budget.up.nic.in/ की वेबसाइट पर जाकर बजट के बारे में जानकारी ले सकते हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बजट सत्र की कल यानी 18 फरवरी से शुरुआत हो रही है. बजट सत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से शुरू होगा. बजट सत्र की शुरुआत से पहले आज उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. यह बैठक दोपहर 1 बजे विधान भवन के मीटिंग रूम में बुलाई गई थी. बैठक में विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के नेता राम गोविंद चौधरी, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना समेत कई अन्य दलों के भी नेता मौजूद रहें. बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्षी दलों से सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की.

विपक्षी दलों के नेताओं ने साफ तौर पर कहा कि वह खुद चाहते हैं कि सदन को सुचारू रूप से चलाया जाए और सरकार जनता से जुड़े मुद्दों को सुनें और उनकी समस्याओं का समाधान भी करे. 22 फरवरी को इसबार का उत्तर प्रदेश का यह बजट पेश करने की तैयारी है जो वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सदन में पेश करेंगे. लेकिन इस बार बजट की मोटी मोटी पुस्तिका नहीं बल्कि टेबलेट के सहारे सहारे इस पूरे बजट को पेश करेंगे. वहीं विधायकों को भी आईपैड की ट्रेनिंग दी गई है.

यहां से ले सकते हैं बजट की जानकारी

सूत्रों के मुताबिक इस बार सदन में स्क्रीन लगाई जाएगी. जिसके माध्यम से बजट को पढ़ा जाएगा. वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना स्क्रीन को देखकर इस बार का बजट पढ़ सकते हैं. अभी तक बजट को पुस्तिका में देखकर पढ़ा जाता था. इसके अलावा आम लोग http://budget.up.nic.in/ की वेबसाइट पर जाकर भी बजट के बारे में जानकारी ले सकते हैं.

हालांकि बजट की कुछ प्रतियां भी छपवाई जा रही हैं, इसके अलावा यूपी विधानसभा की वेबसाइट पर भी इस बजट की कॉपी को उपलब्ध करा दिया जाएगा जहां कोई भी सरकार के इस बजट को आसानी से देख सकेगा.

यह भी पढ़ें-

पोर्न देखने वाले हो जाएं सावधान, यूपी पुलिस ने अब किया है ये फैसला

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget