एक्सप्लोरर

UP Coronavirus Update: 24 घंटों में सामने आए 100 केस, 98 प्रतिशत से ज्यादा है रिकवरी रेट

यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 100 मामले सामने आए हैं. रिकवरी रेट 98% से ज्यादा हो गया है. अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि संक्रमण के मामले कम आने के बावजूद भी सरकार टेस्टिंग में कमी नहीं कर रही है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी का ग्राफ तेजी से नीचे आया है. प्रदेश में संक्रमण के मामले भी लगातार कम हो रहे हैं. उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 100 मामले सामने आए हैं. उपचार के बाद 143 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. अब तक 5,92,699 लोग इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं. उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 1,15,516 सैंपल की जांच की गई. प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 0.01% है.

टेस्टिंग में कमी नहीं नवनीत सहगल ने बताया रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है. प्रदेश में स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण का काम चल रहा है. प्रदेश में संक्रमण के मामले कम आने के बावजूद भी प्रदेश सरकार टेस्टिंग में कमी नहीं कर रही है.

सात दिनों तक क्वारंटाइन जरूरी

गौरतलब है कि, भले ही यूपी में कोरोना के केस घटे हों लेकिन इस बीच, देश के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में दूसरे राज्यों से आने वालों लोगों पर निगरानी रखी जा रही है. महाराष्ट्र और केरल से उत्तर प्रदेश आने वाले लोगों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है. निगेटिव रिपोर्ट आने पर भी सात दिनों तक क्वारंटाइन में ही रहना होगा. इसके मद्देनजर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और कमिश्नरों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़ें:

डैमेज कंट्रोल करने बसवार गांव पहुंची 'सरकार', निषादों को दिया मदद का भरोसा, जानें- अंदर की बात

हरिद्वार: उद्योगपति ने बीजेपी नेताओं पर लगाया 30 लाख रुपए हड़पने का आरोप, जानें- पूरा मामला

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget