×

एक्सप्लोरर

सिपाही कर रहा था प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार, पद का दुरुपयोग कर किया भ्रष्टाचार, FIR दर्ज

यूपी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पर भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध हुये. पद का दुरुपयोग करते हुये वो लोगों का डराता धमकाता था. यही नहीं, ट्रांसफर, पोस्टिंग के लिये दवाब भी बनाता था. जांच में आय से अधिक संपत्ति का पता चला है.

लखनऊ: भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात रहे और वर्तमान में बस्ती के डीआईजी ऑफिस में नियुक्त हेड कांस्टेबल सतीश कुमार द्विवेदी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिर गए हैं. हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन की इंस्पेक्टर अनुराधा सिंह ने मोहनलालगंज कोतवाली में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की एफआईआर दर्ज कराई है. सतीश कुमार द्विवेदी मोहनलालगंज के पुरसैनी गांव के ही रहने वाले हैं.

अपने पद का करता था दुरुपयोग

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की जांच में सिपाही पर कई तरह के गंभीर आरोप सिद्ध पाए गए. इंस्पेक्टर अनुराधा सिंह की जांच में सामने आया कि सिपाही सतीश कुमार द्विवेदी अभिसूचना संकलन में भ्रष्टाचार में लिप्त था. वह सरकारी नौकरी करते हुए भी प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार कर रहा था. वह अपने पद का दुरुपयोग करता था. अपने स्वार्थ के लिए न्यायाधीशों और पुलिस अधिकारियों का नाम लेकर उन्हें बदनाम करता था. सिपाहियों और कर्मचारियों पर उन्हें ट्रांसफर कराने का दबाव बनाता था. सरकारी कार्य किए बगैर सरकार से वेतन यात्रा भत्ते और महंगाई भत्ते प्राप्त करता था.

5 साल के आय-व्यय की हुई थी जांच

हेड कांस्टेबल सतीश कुमार द्विवेदी पर जब भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो संगठन ने उनके 5 साल के आय और व्यय की जांच कराई. 1 फरवरी 2013 से 28 फरवरी 2019 के बीच हेड कांस्टेबल की आय और व्यय के वैद्य स्रोतों को खंगाला गया. इस अवधि में हेड कांस्टेबल ने वेतन व अन्य ज्ञात वैद्य स्रोतों से 39,30535 रुपए कमाए थे. इस अवधि में परिवार के भरण पोषण व अन्य मदों में सिपाही ने जो रकम खर्च की वह 63,45733 रुपए थी. उनके आय और व्यय के बीच भारी अंतर पाया गया. हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी आय से 61 प्रतिशत अधिक यानी 2415188 रुपए खर्च किए. भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने जब उनसे इस बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही खर्च की गई रकम के वैध दस्तावेज उपलब्ध करा पाए.

ये भी पढ़ें.

यूपी सरकार के बजट से संवरेगी अयोध्या, निखरेगी काशी, सुंदर होगा चित्रकूट

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget