एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में बदलाव के बाद सीएम सौर स्वरोजगार योजना ने पकड़ी रफ्तार, अधिकारी ने कही बड़ी बात

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की समीक्षा और राज्य सरकार के फैसले के बाद जैसे ही सीएम सौर स्वरोजगार योजना के हालातों पर नजर दौड़ाई गई तो दम तोड़ती योजना में बदलाव नजर आने लगा. राज्य में स्वरोजगार के नए अवसर बन रहे हैं

देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी में सीएम सौर स्वरोजगार योजना में हुए बड़े बदलाव के बाद अब कहीं पहाडी क्षेत्रों में कार्य ने रफ्तार पकड़ी है. यहां 20 किलोवाट के सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए अब जमकर आवेदकों के आवेदन उरेडा विभाग को मिल रहे हैं. योजना देर ही सही लेकिन अब पहाडी क्षेत्रों में भी परवान चढ़ने लगी है.

पहाडों में दम तोड़ने लगी योजना दरअसल, पूर्व में 63 किलोवाट के सोलर पावर प्लांट की योजना पहाड़ों की परिस्थति के अनुरूप कारगर सिद्ध नहीं हो पाई थी, जिससे आवेदकों के आवेदन तो उरेडा विभाग तक पहुंचे लेकिन पहाड़ों में ट्रांसफार्मर की कमी और इनकी कम क्षमता के कारण ये योजना पहाडों में दम तोड़ने लगी. आवेदको के आवेदन कागजी कार्रवाई में सिमट गए, जिससे आवेदकों के हाथ बड़ी मायूसी लगी.

योजना में नजर आया बदलाव सीएम की समीक्षा और राज्य सरकार के फैसले के बाद जैसे ही सीएम सौर स्वरोजगार योजना के हालातों पर नजर दौड़ाई गई तो दम तोड़ती योजना में बदलाव नजर आने लगा. 20 किलोवाट के सोलर पावर प्लांट को पहाड़ी क्षेत्रों की परिस्थति को अनुकुल मानकर योजना में बदलाव कर 25 किलोवाट के ट्रांसफार्मर लगाए जाने की अनुमति दी गई. इस बदलाव के बाद उत्तराखंड वासियों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर बन रहे हैं.

खुली स्वरोजागर की राह सौर स्वरोजगार योजना में स्वरोजगार की राह देख रहे आवेदकों के आवेदन पौड़ी में हर दिन बढ रहे हैं. अब तक उरेडा विभाग को 118 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिसमें से 115 आवेदनों पर विचार कर 30 आवेदकों को हरी झंडी दिखाकर स्वरोजागर की राह खोल दी गई है. जबकि, शेष पर सर्वे टीम सर्वे कर रही है.

टीम कर रही है सर्वे आवेदन पर लिखी सभी शर्तें सर्वे में अनुकुल मिलीं तो जल्द ही इनके आवेदनों को भी विभाग से मंजूरी मिल जाएगी. उरेडा विभाग के परियोजना अधिकारी ने बताया कि 20 किलोवाट के सोलर पावर प्लांट पहाड़ों के अनुकूल तो है हीं साथ ही स्वरोजगार की राह तलाश रहे बेरोजगारों के लिए भी ये बेहतर विकल्प है.

ये भी पढ़ें:

आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को होगी फांसी, यूपी में हुए इस जुर्म को सुनकर कांप जाएगी रूह

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: श्रीकांत शर्मा बोले- हमें संविधान पर भरोसा, राम मंदिर पर रंग लाया धैर्य

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी11
लखनऊ के लिए मुसीबत बना 21 करोड़ का खिलाड़ी1
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
Bihar New CM: बिहार में नई सरकार से पहले JDU की बड़ी मांग, 'निशांत कुमार बनें CM'
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उभरता नाम: बीकानेर के सुरेंद्र बेनीवाल
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Hormuz Strait: बॉम्बर से बम गिराकर होर्मुज स्ट्रेट क्यों नहीं खुलवा देता अमेरिका, जानें अब भी कितनी मजबूत है ईरान की नेवी?
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Aआसमान छूती कीमतों के बीच दिवाली से पहले देश में क्यों हुई चांदी की कमी
Embed widget