×

एक्सप्लोरर

Facebook ऑस्ट्रेलिया में न्यूज पर लगा बैन हटाएगा, PM मॉरिसन ने दी थी वॉर्निंग

पिछले दिनों फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में न्यूज चेनल्स, न्यूज एजेंसी और न्यूज पेज पर बैन लगा दिया था. वहीं अब सरकार की चेतावनी के बाद कंपनी ने इस बैन को हटाने का फैसला किया है.

ऑस्ट्रेलिया में मीडिया लॉ के बाद सरकार और फेसबुक के बीच विवाद अब सुलझता नजर आ रहा है. सरकार ने फेसबुक से न्यूज चैनल्स, न्यूज एजेंसी और न्यूज पेज पर लगी पाबंदी हटाने को कहा जिसके बाद फेसबुक बैन हटाने के लिए तैयार हो गई. कंपनी का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया के न्यूज पेज पर लगा बैन हटा दिया दिया जाएगा. न्यूज एजेंसी एएफपी ने सरकार की तरफ से इस बात की जानकारी दी है.

सरकार ने किया बैन हटाने का अनुरोध वहीं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को फेसबुक से अनुरोध किया था कि वह ऑस्ट्रेलिया के यूजर्स पर लगा बैन हटाया जाए और न्यूज पब्लिश करने वाले व्यवसायों से बातचीत की जाए. साथ ही साथ मॉरिसन ने वॉर्निंग भी दी थी कि दूसरे देश भी न्यूज शेयर करने के एवज में डिजिटल कंपनियों से शुल्क वसूलने के उनकी सरकार के कदमों का अनुसरण कर सकते हैं. प्रधानमंत्री मॉरिसन ने पीएम मोदी से की बात ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मॉरिसन ने कहा कि उन्होंने फेसबुक विवाद के बारे में गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की. वह ब्रिटेन, कनाडा और फ्रांस के नेताओं के साथ भी ऑस्ट्रेलिया के इस प्रस्तावित कानून के बारे में बातचीत कर रहे हैं. मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जो कर रहा है वैसा कई देश करना चाहते हैं इसलिए मैं गूगल के समान ही फेसबुक को भी आमंत्रित करता हूं कि वह रचनात्मक तरीके से बात करे क्योंकि वे जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया यहां पर जो करने जा रहा है उसका अनुसरण कई पश्चिमी देश कर सकते हैं. मॉरिसन ने ऑस्ट्रेलिया के लोगों की न्यूज तक पहुंच और इसे शेयर करने से फेसबुक द्वारा रोके जाने के कदम को एक खतरा बताया था. ये था मामला बता दें कि फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में न्यूज देखने और शेयर करने पर पाबंदी लगा दी थी. फेसबुक ने ऑस्‍ट्रेलिया में खुद अपना पेज भी ब्‍लॉक कर दिया था. फेसबुक ने का कहना था कि उसने मीडिया लॉ के विरोध में यह कदम उठाया था. दरअसल कानून में फेसबुक और गूगल न्‍यूज जैसी कंपनियों को न्यूज़ दिखाने के लिए भुगतान करने का प्रावधान है. बैन के बाद ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस और चक्रवातों से जुड़ी जानकारी देने वाले पेज भी बंद हो गए थे. देश भर में स्वास्थ्य और मौसम संबंधी सेवाएं भी ठप हो गईं.

ये भी पढ़ें

Telegram में सेव कर सकते हैं जरूरी मैसेज, जानिए आसान तरीका अगर आपको भी नहीं भेजनी आती WhatsApp पर Location तो यहां जानें आसान तरीका

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही

वीडियो

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
08 july 2026
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
Reasons Behind Depression: पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
Reasons Behind Depression: पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
अपने पुराने यार की मदद करने पहुंचे स्पीकर Om Birla, ठेठ हाड़ौती में की बात- वीडियो वायरल
अपने पुराने यार की मदद करने पहुंचे स्पीकर Om Birla, ठेठ हाड़ौती में की बात- वीडियो वायरल
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार
IITan बाबा की बहन ने इस बात के लिए अपने भाई से मांगी माफी, कहा- 'वो सही रास्ते पर था लेकिन हम ही...'
हन ने इस बात के लिए अपने भाई से मांगी माफी, कहा- 'वो सही रास्ते पर था लेकिन हम ही...'
Embed widget