एक्सप्लोरर

6000 mAh बैटरी वाले शानदार स्मार्टफोन, POCO M3 के अलावा ये हैं लेटेस्ट ऑप्शन

अगर आप दमदार बैटरी के साथ एक शानदार स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो 6000mAh की बैटरी के साथ ये अच्छे ऑप्शन हैं. इन फोन में कम कीमत में आपको लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे.

स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए मोबाइल कंपनियां फोन की बैटरी पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही हैं. आजकल दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च हो रहे हैं. ऐसे स्मार्टफोन में आपको लेटेस्ट फीचर्स, शानदार कैमरा, मजबूत प्रोसेसर और दमदार बैटरी मिलती है. अगर आप बैटरी के लिहाज से एक अच्छा फोन खरीदना चाहते हैं तो POCO का नया स्मार्टफोन POCO M3 लॉन्च होने वाला है. इस फोन में आपको 6000mAh की दमदार बैटरी और 48 MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा. इसके अलावा Samsung और Realme जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन में भी आपको मदबूत बैटरी वाले स्मार्टफोन मिल जाएंगे. आइये जानते हैं क्या हैं बेस्ट ऑप्शन.

1- POCO M3- इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का FHD+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगेन 662 का प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 4GB रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. POCO M3 एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड MIUI 12 के साथ आता है. फोन के रियर में ट्रिपल कैमरे का सेटअप दिया गया है. जिसमें 48 MP का प्राइमरी कैमरा, 2 MP का डेप्थ और 2 MP का मैक्रो लेन्स है. इसके अलावा 8 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन को दमदार बनाने के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

2- Samsung Galaxy M31- सैमसंग गैलेक्सी एम 31 स्मार्टफोन में आपको 6,000mAh की बैटरी मिलेगी. यह स्मार्टफोन 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. जो फोन चार्ज करने में काफी समय लेता है. फोन में 6.4-इंच की डिस्प्ले दी है जिसका रेज्यूलेशन Full HD+ है. सैमसंग के इस फोन में Exynos 9611 चिपसेट के साथ 6GB RAM और 64GB और 128GB स्टोरेज है फोन में प्राइमेरी कैमरा 64-मेगापिक्सल, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, 5-मेगापिक्सल का डेप्थ और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर, 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है.

3- Realme C12 / Realme C15- रियल मी के इन दोनों फोन की खासियत बड़ी बैटरी है. रियलमी सी12 और रियलमी सी15 में 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है. फीचर्स के मामले में दोनों फोन लगभग एक जैसे हैं लेकिन बैटरी चार्जिंग आउटपुट में काफी अंतर है. Realme C12 में 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जबकि Realme C15 में 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. रियलमी सी12 की कीमत 8,999 रुपये है जबकि रियलमी सी15 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है. ये कीमत 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है.

4- Poco X3- इस फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश के साथ आता है. फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. यह डिस्प्ले HDR10 सर्टिफिकेशन वाला है इसमें Qualcomm Snapdragon 732G SoC का प्रोसेसर दिया गया है. जो Adreno 618 GPU और 8GB तक के रैम के साथ आता है.

5- ASUS ROG Phone 3- बैटरी के लिहाज से काफी सस्ता और अच्छा फोन है. फोन को पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. फोन में फास्ट चार्जिंग फीचर और USB Type C का ऑप्शन दिया गया है. फोन के ASUS ROG Phone 3 गेमिंग स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो ये 6.59 इंच वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget