एक्सप्लोरर

Realme X7 5G और X7 Pro 5G की 4 फरवरी को भारत में लॉन्चिंग, Redmi Note 9T से होगा मुकाबला

Realme X7 सीरीज की लॉन्चिंग भारत में 4 फरवरी को होगी. कंपनी ने अपने दोनों स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है जिसमें Realme X7 5G और X7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी जानकारी दी गई है.

भारत में 5G टेक्नोलॉजी का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है. सभी टेलीकॉम कंपनियां अब 5G नेटवर्क के लिए काम कर रही है. यही वजह है कि मार्केट में तेजी से 5G स्मार्टफोन भी लॉन्च हो रहे हैं. अब Realme भी अपने 2 नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है 4 फरवरी Realme X7 5G और X7 Pro 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन्स  अपनी वेबसाइट पर शेयर किए हैं आइये जानते हैं इन स्मार्टफोन्स में क्या खास होगा. Realme X7 5G के स्पेसिफिकेशन्स- इस फोन के मेन फीचर्स की बात करें तो इसमें सुपर AMOLED फुल-HD डिस्प्ले दिया जाएगा. फोन में MediaTek Dimensity 800U प्रोसर का इस्तेमाल किया गया है. कैमरे की बात करें तो इस फोन में 64MP प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है. फोन में 4,300mAh की बैटरी दी गई है जो 50W सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इस फोन को चीन में CNY 1,399 यानि करीब 15,900 रुपये में लॉन्च किया गया था. भारत में भी फोन की शुरुआती कीमत 15 हजार के आस-पास होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

Realme X7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स- बात करें Realme X7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स की तो इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया जा रहा है. ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1000+ प्रोसेसर के साथ आएगा. फोटोग्राफी के  लिए इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. साथ ही फोन 65W SuperDart फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. कीमत की बात करें तो Realme X7 Pro 5G को चीन में CNY 2,199 यानि करीब 24,800 रुपये में लॉन्च किया गया था. ऐसे में भारत में इस फोन की कीमत 25 हजार तक हो सकती है.

भारतीय बाजार में इन स्मार्टफोन का मुकाबला Redme, Vivo, Motorola और Samsung के स्मार्टफोन से होगा. अभी हाल में Redmi ने अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिसमें Redmi Note 9T इन फोन को कड़ी टक्कर दे सकता है. Redmi Note 9T 5G स्मार्टफोन है जिसमें आपको 6.53-इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले मिलेगा. फोन में 4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर दिया गया है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. 48MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का सेल्फी कैमरा दिया है. 5,000mAh की बैटरी और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है. फोन की कीमत 20 हजार से शुरु होती है.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget