एक्सप्लोरर

Xiaomi Mi 11 में मिलेगा 108MP कैमरा, 8 फरवरी को होगी ग्लोबल लॉन्चिंग

अगर आप एक शानदार कैमरा फोन खरीदना चाहते हैं तो Xiaomi जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन m11 को लॉन्च करने वाला है. इस स्मार्टफोन में आपको 108 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा. 8 फरवरी को इस फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग की जाएगी.

फरवरी में कई शानदार स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. चाइनीज मोबाइल कंपनी Xiaomi भी 8 फरवरी को अपने नए स्मार्टफोन Mi 11 की ग्लोबल लॉन्चिंग करेगी. कंपनी ने अपने ट्विटर पेज पर इसकी जानकारी साझा की है. इससे पहले Mi 11 को चीन में लॉन्च किया गया था. इस फोन को Mi 10 के अपग्रेड के तौर पर कंपनी ने उतारा था. खास बात ये है कि इस स्मार्टफोन को फ्लैगशिप क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था. माना जा रहा है कि इस इवेंट में Xiaomi Mi 11 Pro को भी लॉन्च कर सकती है. वहीं Mi 11 के ग्लोबल वेरिएंट के फीचर्स चाइनीज की तरह होने का ही अंदाजा लगाया जा रहा है. कंपनी ग्लोबल लॉन्चिंग के बाद Mi 11 को भारत में भी लॉन्च करेगी. आइये जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में.

Xiaomi Mi 11 के स्पेसिफिकेशन्स और कैमरा- Xiaomi का ये शानदार स्मार्टफोन डुअल-सिम के साथ आता है. ये फोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड MIUI 12.5 पर चलता है. फोन में 6.81-इंच 2K WQHD (1,440x3,200 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें HDR10+ का भी सपोर्ट दिया गया है. फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और सेल्फी कैमरे के लिए पंच होल डिजाइन दिया गया है. फोन को खास बनाता है कि इसका प्रोसेसर. Mi 11 में 12GB LPDDR5 रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 का प्रोसेसर दिया गया है. फोन में शानदार पिक्चर के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है. इस फोन से आप 8K की वीडियो शूट कर सकते हैं. फोन में 13MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP मैक्रो कैमरा और 20MP का कैमरा  सेल्फी दिया गया है.

Mi 11की बैटरी और कनेक्टिविटी फीचर्स- कनेक्टिविटी के लिए Mi 11 NFC और Wi-Fi 6E सपोर्ट दिया गया है इसके अलावा दो ब्लूटूथ हेडसेट्स से भी एक साथ ये फोन कनेक्ट हो सकता है. फोन की इंटरनल मेमोरी 256GB तक है. स्टीरियो स्पीकर्स, बिल्ट-इन हार्ट रेट सेंसर के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. बात करें बैटरी की तो 4,600mAh की बैटरी दी गई है और ये Mi TurboCharge 55W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है.

Mi 11की कीमत- माना जा रहा है कि Mi 11 की कीमत चीन की ही तरह ही हो सकती है. चीन में 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 यानि करीब 45,300 रुपये, 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,299 यानि 48,700 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 मतलब 53,200 रुपये है

मार्केट में इस फोन का मुकाबला सैमसंग गैलेक्सी एस 21 अल्ट्रा से होगा. Galaxy S21 Ultra सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल है इस फोन में 6.8 इंच का एज QHD+ डायनामिक एमोलेड 2X Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है. जो HDR10+ सपोर्ट और एडॉप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. सैमसंग के इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. स्मार्टफोन के बैक में 108 मेगापिक्सल का कैमरा है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है. इसके साथ ही 12 मेगापिक्सल का ड्यूल पिक्सल सेंसर, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 10 मेगापिक्सल का एक और सेंसर मौजूद है. इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 40 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है. बैटरी के लिहाज से भी ये काफी दमदार फोन है. 5,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि वायरलेस चार्जिंग 2.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget