एक्सप्लोरर

लॉन्च से पहले OnePlus 9 के स्पेसिफिकेशंस लीक, स्मार्टफोन में होंगे ये खास फीचर्स

OnePlus के स्मार्टफोन OnePlus 9 के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आई है. एक टिपस्टर ने स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं. स्मार्टफोन के Snapdragon 888 प्रोसेसर और 6.55 इंच फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आने की संभावना है. इसके साथ ही फोन के कई दूसरे फीचर्स की भी जानकारी दी गई है.

देश की सबसे पसंदीदा स्मार्टफोन कंपनियों में से एक OnePlus के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 9 की डिटेल्स सामने आई हैं. OnePlus 9 के स्पेसिफिकेशंस एक टिपस्टर ने लीक किए हैं. OnePlus 9 सीरीज में OnePlus 9 के साथ ही OnePlus 9 Pro और OnePlus 9 Lite वेरिएंट सहित तीन स्मार्टफोन आने की संभावना है. लीक स्क्रीनशॉट के अनुसार, OnePlus 9 में स्नैपड्रैगन 888 SoC प्रोसेसर होगा और इसमें 6.55-इंच फुल-एचडी + डिस्प्ले होगी .तीनों फोन पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में हैं और मार्च में इनके लॉन्च होने की संभावना है.

वनप्लस 9 के संभावित स्पेसिफिकेशंस टिपस्टर टेकड्रॉइडर ने AIDA64 सॉफ्टवेयर के स्क्रीनशॉट को शेयर किया है जो वनप्लस 9 के लिए डिवाइस के के बारे में जानकारी देता है. इसके अनुसार स्मार्टफोन में 6.55 इंच फुल-एचडी + (1,080x2-400 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, जिसमें 402 ppi पिक्सल डेनसिटी और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट होगा. इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC प्रोसेसर होगा. साथ ही इस वेरिएंट के 8GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आने की संभावना है.

कैमरा और बैटरी  OnePlus 9 में 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और फोन को पावर देने के लिए इसमें 4500mAh बैटरी होगी, जो 65वाट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आएगी. OnePlus 9 30fps पर 8K रिकॉर्डिंग और वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा.

स्पेसिफिकेशन के बारे में पहले के रूमर्स और अब लीक की गई जानकारी में अंतर है. पहले कहा गया था कि स्मार्टफोन 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आ सकता है. कैमरा के 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 48-मेगापिक्सल का सैकेंडरी सेंसर और 8 का थर्ड सेंसर और 30 वाट फास्ट वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट की उम्मीद की गई थी. OnePlus 9 के मार्च में लॉन्च होने की संभावना है लेकिन कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन या लॉन्चिंग से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है.
यह भी पढ़ें- फोल्डेबल स्मार्टफोन का बढ़ता ट्रेंड, Samsung और Motorola के बाद Apple की एंट्री

हैकर्स से बचाएं अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, अपनाएं ये सिक्योरिटी फीचर्स

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget