एक्सप्लोरर

iPhone को Android फोन से बिल्कुल अलग बनाते हैं, ये 5 कमाल के फीचर्स

स्मार्टफोन खरीदते वक्त कई बार मन में सवाल आता है कि iPhone खरीदें या Android फोन. ऐसे में हम आपको iPhone के ऐसे 5 कमाल के फीचर्स के बारे में बता रहे हैं. जो आपको एंड्राइड फोन में नहीं मिलेंगे.

मार्केट में पिछले लंबे वक्त से दो तरह के फोन का दबदबा रहा है. एक iPhone और दूसरा एंड्राइड स्मार्टफोन के मुकाबले की लड़ाई कभी खत्म होने वाली नहीं है। iPhone और Android स्मार्टफोन. हालांकि दोनों फोन निर्माता कंपनी यूजर्स को अपनी ओर अट्रैक्ट करने के ले और स्मार्टफोन इंडस्ट्री में खुद को बेहतर साबित करने की लिए लगातार कॉम्पटीशन करती रहती हैं. एक ओर iPhone अपने स्मार्टफोन से यूजर्स को इनोवेटिव और इंडस्ट्री लीडिंग फीचर, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर उपलब्ध कराने की कोशिश करता है. वहीं दूसरी ओर एंड्राइड स्मार्टफोन निर्माता भी लेटेस्ट फीचर्स और किफायती कीमत के जरिए लोगों को अपनी ओर खींचने में लगे हैं. पूरी दुनिया में दोनों तरह के यूजर्स की बड़ी संख्या है. हालांकि iPhone में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो एंड्राइड फोन में आपको कहीं नहीं मिलेंगे. iPhone के iOS 14 सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद यूजर प्राइवेसी का खास ख्याल रखा जा रहा है. इंटरनेट कंपनियों और ऐप्स को आपके डेटा के इस्तेमाल की पूरी जानकारी देनी होगी. यानि आपके फोन में मौजूद ऐप्स आपके कौन से डेटा का कहां इस्तेमाल करती हैं इसकी पूरी जानकारी iPhone में मिलेगी. आज हम आपको iPhone के ऐसे ही बड़े काम के 5 फीचर्स के बारे में बता रहे हैं. ये फीचर्स आपको एंड्राइड बेस्ड स्मार्टफोन में कहीं नहीं मिलेंगे. आइये जानते हैं.

1 डेटा स्टोरेज और यूजेज- अब iPhone का एक नया नियम है, जिसमें सभी iPhone ऐप को यूजर्स के डेटा स्टोरेज और इस्तेमाल की जानकारी देनी होगी. यानि iPhone App यूजर के किस डेटा को एक्सेस करते हैं और इसका कहां यूज और स्टोरेज किया जाता है. ये पॉलिसी प्राइवेसी के लिहाज से काफी अहम है. Apple की ओर से App Store अपडेट के जरिए यूजर को इसकी जानकारी दी जाती है. जबकि एंड्राइड ऐप आपको आपके डेटा के इस्तेमाल की कोई जानकारी नहीं देता है.

2 ऑनलाइन एक्टिविटी ट्रैकिंग पर रोक- Apple ने एक बड़ा प्राइवेसी फीचर अपडेट किया है जिसमें iOS 14.5 में एक नियम जोड़ा है. इस नियम में सभी ऐप डेवलपर्स को यूजर डेटा को विज्ञापन के लिए इस्तेमाल करने से पहले इसकी मंजूरी लेना अनिवार्य है. यानि इसके बाद कोई भी ऐप आपकी एक्टिविटी को ऑनलाइन ट्रैक नहीं कर सकता है. इसके लिए यूजर से परमिशन लेनी होगी. इसके अलावा यूजर क्या सर्च करता है उसे भी ट्रैक नहीं किया जा सकता.

3 फर्जी ऐप की पहचान- Apple अपने यूजर को काफी सुरक्षित ऐप उपलब्ध कराता है. इसके लिए कंपनी के नियम काफी सख्त बनाए गए हैं. किसी भी ऐप को यूजर को अपनी पूरी जानकारी देनी होगी. जिसे आप वेरिफाई कर सकते हैं. ऐसा होने से फर्जी ऐप को Apple App पर लिस्ट होने से रोका जाता है. जबकि एंड्राइड स्मार्टफोन में क्लोन ऐप और क्लिकबेट ऐप काफी मिलते हैं.

4 कम जानकारी देकर चलाएं ऐप- Apple की ओर से ऐप डेवलपर्स को यूजर्स की मामूली जानकारी के बाद ही ऐप रन करने की पॉलिसी लागू है, आपकी वही जानकारी मांगी जाती है जो ऐप के रन होने के लिए बेहद जरूरी है. जबकि एंड्राइड फोन में आपकी काफी पर्सनल जानकारी भी ली जाती है. इसलिए ज्यादातर ऐप आपकी मीडिया फाइल, कॉन्टैक्ट बुक को भी एक्सेस कर रहे हैं.

5 कैमरा और माइक परमिशन- अगर कोई iOS ऐप चुपचाप आपके माइक और कैमरे को एक्सेस कर रहा है, तो iPhone में येलो और ग्रीन डॉट से इसका पता लगाया जा सकता है. ऐसा होने पर आपको येलो और ग्रीन डॉट का नोटिफिकेशन दिखाई देगा. इससे ऐप की सीक्रेट रिकॉर्डिंग का पता लगा सकते हैं. अगर कोई आपके अकाउंट आईडी और पासवर्ड को चोरी करता है तो Apple आपको तुरंत आगाह कर देता है. ये फीचर्स iPhone को एंड्रॉइड फोन से काफी अलग बनाते हैं.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget