एक्सप्लोरर

Telegram के ये तीन फीचर्स हैं बेहद शानदार, ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

वाट्सऐप अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर इन दिनों विवादों में है. ऐसे में लोग वाट्सऐप के विकल्पों की तरफ रुख कर रहे हैं. देश में टेलीग्राम वाट्सऐप का पसंदीदा विकल्प उभरकर सामने आ रहा है.

नई दिल्ली: सोशल मैसेजिंग एप टेलीग्राम की लोकप्रियता इन दिनों देश में काफी बढ़ रही है. इसकी वजह वाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी है जिसे लेकर दुनिया भर में विवाद चल रहा है. लोगों का आरोप है कि वाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी उनकी प्राइवेसी के लिए खतरा है और ऐसे में वह दूसरे विकल्पों की तलाश कर रहे हैं. भारत में टेलीग्राम दूसरा ऐसा ऐप है जिसे वाट्सऐप के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. दिनोंदिन इसके यूजर्स की संख्या बढ़ रही है. आज आपको टेलीग्राम के कुछ ऐसे फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो शानदार हैं. यह फीचर आपको वाट्सऐप में भी नहीं मिलते.

अनलिमिटेड स्टोरेज

टेलीग्राम में यूजर्स के लिए खास फीचर क्लाउड स्टोरेज दिया गया है, जिसका इस्तेमाल करके यूजर्स अपने डेटा को सेव कर सकते हैं. क्लाउड स्टोरेज पर यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा सेव करने की सुविधा मिलती है. यहां आप कोई भी डॉक्यूमेंट, फोटो, वीडियो आसानी से सेव कर सकते हैं. आप कहीं से भी क्लाउड स्टोरेज में लॉगइन करके अपने डाटा को एक्सेस कर सकते हैं. यह एक कमाल का फीचर है जिसे आप अपनी सुविधा के लिए इस्तेमाल कर सकता है.

1.5 GB तक फाइल शेयर करने की क्षमता

आपको जानकर हैरानी होगी कि टेलीग्राम पर आप 1.5 GB तक की फाइल शेयर कर सकते हैं. इसके जरिए यूजर्स बड़ी से बड़ी फाइल को एक दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं. ऐसा फीचर अधिकतर मैसेजिंग एप्स में नहीं है. यह फीचर टेलीग्राम को काफी खास बनाता है. इस फीचर का इस्तेमाल पर्सनल के अलावा प्रोफेशनल लाइफ में भी किया जा सकता है.

चैट को बनाएं सीक्रेट

आपको टेलीग्राम में अपनी चैट को सीक्रेट बनाने का विकल्प मिलता है. खास बात यह है कि इस चैट को आप किसी और को फॉरवर्ड नहीं कर सकते. साथ ही अगर दूसरा व्यक्ति चैट का स्क्रीनशॉट लेता है तो इसका नोटिफिकेशन आपको मिल जाएगा. आप इस चैट में एक ऐसी टाइमिंग सेट कर सकते हैं जिसके बाद वह चैट खुद ब खुद डिलीट हो जाएगी. इस फीचर के जरिए आप अपनी चैट को सुरक्षित और सीक्रेट बना सकते हैं.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget