एक्सप्लोरर

व्हाट्सएप पर ऐसे करिए खुद से ही चैट, कई जरूरी काम चुटकियों में होंगे आसान

पिछले कुछ वक्त से व्हाट्सएप अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर विवादों में रहा है. इस पूरे प्रकरण के बीच दूसरी स्वदेशी सोशल मीडिया एप्लीकेशन अपना सब्सक्राइबर बेस बढ़ाने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं. हालांकि ये ना सिर्फ एक कठिन काम होगा बल्कि व्हाट्सएप की यूजर बेस में सेंध लगाना बड़ी बात है.

दरअसल व्हाट्सएप की खासियत है कि लगातार इस एप्लीकेशन में नए-नए फीचर्स जोड़े गए हैं. सालों के भीतर व्हाट्सएप ने चैट आर्काइव , ग्रुप्स म्यूट करने के साथ ही अहम संदेशों को अलग रखने की सुविधा दी गई है. अब एक कदम आगे बढ़ते हुए व्हाट्सएप ने एक और आकर्षक और काम का फीचर जोड़ दिया है. जी हां अगर आप व्हाट्सएप पर खुद से ही चैट करना चाहते हैं तो अब ये भी संभव है. तो व्हाट्सएप के इस नए फीचर का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं, हम आपको बताते हैं.
व्हाट्सएप पर करें खुद से ही चैट खुद से चैट करने की बात, ये सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन ये बिल्कुल सही बात है. इसके जरिए यूजर कई अहम फायदे ले सकता है. इसके जरिए आप कोई खास लिंक सेव कर सकते हैं. किसी तरह के डॉक्यूमेंट, वीडियोज या पिक्चर जो आप भविष्य में इस्तेमाल करना चाहते हैं वो खुद को ही सेंड कर सकते हैं. इस फीचर में आपको टू-डू लिस्ट और शॉपिंग लिस्ट का भी ऑप्शन मिलता है. ऐसे करें इस्तेमाल इसके लिए आपको अपने फोन के ब्राउजर में जाना होगा. इसके बाद एड्रेस बार में wa.me// अपने फोन नंबर के साथ टाइप करें. फोन नंबर में कंट्री कोड लिखना भी जरूरी है. अगर आप फोन से ऐसा कर रहे हैं तो आपका व्हाट्सएप खुल जाएगा और टॉप पर आपका नंबर डिस्प्ले होगा साथ ही आपकी प्रोफाइल पिक्चर भी दिखाई देगी. अब क्लिक के साथ मैसेज बॉक्स खोलिए और आप खुद से ही चैट के लिए तैयार हैं. अपने नोट सेव करिए, फोटो, वीडियोज भेजिए या फिर कोई जरूरी लिंक सेव करिए. ये ऑप्शन यूजर्स के काफी काम आ सकता है.
 ये भी पढ़ें-
Telegram पर सीक्रेट चैट करना चाहते हैं, तो ऐसे करें सेटिंग Moto G10 और Moto G30 स्मार्टफोन अगले महीने भारत में हो सकते हैं लॉन्च, इन बजट फोन से होगा मुकाबला
IPL

ABP Shorts

View More
Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
यह बहु-ब्रांडेड रिटेल माइक्रो-कैप कंपनी 1.05 करोड़ वारंट के रूपांतरण को पूरा करती है; चुकता पूंजी बढ़कर 14.06 करोड़ रुपये हो गई।
यह बहु-ब्रांडेड रिटेल माइक्रो-कैप कंपनी 1.05 करोड़ वारंट के रूपांतरण को पूरा करती है; चुकता पूंजी बढ़कर 14.06 करोड़ रुपये हो गई।
PM मोदी ने ट्रंप से हाथ तो मिलाया, लेकिन गले नहीं
PM मोदी ने ट्रंप से हाथ तो मिलाया, लेकिन गले नहीं
मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य, बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला rocky
मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य, बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला sharma
खान सर का नार्को टेस्ट हो, रौशन आनंद की बड़ी मांग, बोले- 'जब तक मैं अपने भाई
खान सर का नार्को टेस्ट हो, रौशन आनंद की बड़ी मांग, बोले- 'जब तक मैं अपने भाई
Malegaon Municipal Corporation Election Live Updates: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के वोटों की गिनती आज, ताज़ा नतीजों के लिए बने रहें
Malegaon Municipal Corporation Election Live Updates: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के वोटों की गिनती आज, ताज़ा नतीजों के लिए बने रहें
बोनस इश्यू: मल्टीबैगर स्मॉल-कैप स्टॉक में 15% की वृद्धि, ट्रेडिंग वॉल्यूम 2 सप्ताह की औसत वॉल्यूम से
बोनस इश्यू: मल्टीबैगर स्मॉल-कैप स्टॉक में 15% की वृद्धि, ट्रेडिंग वॉल्यूम 2 सप्ताह की औसत वॉल्यूम से
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर बड़ा एक्शन, भारत में बंद हुआ 'X' अकाउंट sharma
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर बड़ा एक्शन, भारत में बंद हुआ 'X' अकाउंट
Heer Sara Review: हर लड़की को देखनी चाहिए अपने लिए हीर और सारा की कहानी, पत्रलेखा और मानवी गगरू का कमाल का काम
Heer Sara Review: हर लड़की को देखनी चाहिए अपने लिए हीर और सारा की कहानी, पत्रलेखा और मानवी गगरू का कमाल का काम
Embed widget