एक्सप्लोरर

Viral video: ऑनलाइन क्लास के दौरान ऑडियो म्यूट करना भूल गई लड़की, बोलीं कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है शेयर

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, एक ऑनलाइन क्लास के दौरान श्वेता नाम की लड़की अपनी दोस्त से बात करने में बीजी हो गई, जिसके बाद उन दोनों की बातें सभी लोगों ने सुन ली. लोग अब इस स्टोरी पर जबरदस्त मीम शेयर कर रहे हैं.

कई बार लोग ऑनलाइन मीटिंग के दौरान वीडियो या ऑडियो म्यूट करना भूल जाते हैं. ऐसे में उनकी हरकतें कैमरे में कैद हो जाती हैं. सोशल मीडिया पर एक ऑडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए एक ऑनलाइन क्लास चल रही थी जिसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल थे. इसी बीच श्वेता नाम की स्टूडेंट ने मीटिंग के दौरान ही अपनी किसी दोस्त के साथ बात करने में बिजी हो गई. श्वेता इसकदर बिजी हुई कि वह माइक ऑफ करना ही भूल गई.

मीटिंग में शामिल 100 से अधिक लोगों ने श्वेता की सारी बातें सुन ली. वे लगातार ही श्वेता को अपना माइक बंद करने की अपील करते रहे लेकिन श्वेता कॉल पर बिजी रही. श्वेता की बातें सुनकर कुछ लोग डिस्टर्ब हो गए और एक दूसरे से उसे फोन कर माइक ऑफ करने की बात करने लगे.

श्वेता से कई बार माइक ऑफ करने की हुई अपील 

श्वेता की बातें लोगों को अच्छी नहीं लग रही थी. दरअसल, वह किसी शख्स के बारे में अपनी दोस्त से बातें कर रही थी. वह उस शख्स के कैरेक्टर पर सवाल उठा रही थी. श्वेता और उसकी दोस्त की निजी बातें चैट रूम में मौजूद सैकड़ों लोग सुन रहे थे. वे बार बार बोल रहे थे, "श्वेता अपना माइक बंद कर लो प्लीज" लेकिन श्वेता उनकी बातें नहीं सुन रही थी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऑडियो 

देखते ही देखते यह ऑडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसपर मीम भी बना रहे हैं. साथ ही साथ लोग एक दूसरे को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान माइक और कैमरा बंद कर रखने की भी सलाह देते नजर आ रहे हैं. इधर कई ब्रांड्स ने भी श्वेता की स्टोरी पर ब्रांड ऐड बनाकर शेयर किया है.

इसे भी पढ़ेंः

केरल चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन जल्द पार्टी में हो सकते हैं शामिल

Unnao Case: प्रियंका गांधी बोलीं- उन्नाव की घटना दिल दहला देने वाली, तीसरी लड़की को इलाज के लिए पहुंचाया जाए दिल्ली

IPL

ABP Shorts

View More
Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
यह बहु-ब्रांडेड रिटेल माइक्रो-कैप कंपनी 1.05 करोड़ वारंट के रूपांतरण को पूरा करती है; चुकता पूंजी बढ़कर 14.06 करोड़ रुपये हो गई।
यह बहु-ब्रांडेड रिटेल माइक्रो-कैप कंपनी 1.05 करोड़ वारंट के रूपांतरण को पूरा करती है; चुकता पूंजी बढ़कर 14.06 करोड़ रुपये हो गई।
PM मोदी ने ट्रंप से हाथ तो मिलाया, लेकिन गले नहीं
PM मोदी ने ट्रंप से हाथ तो मिलाया, लेकिन गले नहीं
मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य, बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला rocky
मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य, बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला sharma
खान सर का नार्को टेस्ट हो, रौशन आनंद की बड़ी मांग, बोले- 'जब तक मैं अपने भाई
खान सर का नार्को टेस्ट हो, रौशन आनंद की बड़ी मांग, बोले- 'जब तक मैं अपने भाई
Malegaon Municipal Corporation Election Live Updates: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के वोटों की गिनती आज, ताज़ा नतीजों के लिए बने रहें
Malegaon Municipal Corporation Election Live Updates: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के वोटों की गिनती आज, ताज़ा नतीजों के लिए बने रहें
बोनस इश्यू: मल्टीबैगर स्मॉल-कैप स्टॉक में 15% की वृद्धि, ट्रेडिंग वॉल्यूम 2 सप्ताह की औसत वॉल्यूम से
बोनस इश्यू: मल्टीबैगर स्मॉल-कैप स्टॉक में 15% की वृद्धि, ट्रेडिंग वॉल्यूम 2 सप्ताह की औसत वॉल्यूम से
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर बड़ा एक्शन, भारत में बंद हुआ 'X' अकाउंट sharma
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर बड़ा एक्शन, भारत में बंद हुआ 'X' अकाउंट
Heer Sara Review: हर लड़की को देखनी चाहिए अपने लिए हीर और सारा की कहानी, पत्रलेखा और मानवी गगरू का कमाल का काम
Heer Sara Review: हर लड़की को देखनी चाहिए अपने लिए हीर और सारा की कहानी, पत्रलेखा और मानवी गगरू का कमाल का काम
Embed widget